{"_id":"6af9f32a83572697ce05127b","slug":"accused-individuals-released-on-bail-took-out-a-procession-leaving-the-victims-family-in-a-state-of-terror-badaun-news-c-123-1-bdn1038-177754-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जमानत पर छूटे आरोपियों ने निकाला जुलूस, दहशत में आया पीड़ित परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जमानत पर छूटे आरोपियों ने निकाला जुलूस, दहशत में आया पीड़ित परिवार
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र में संगीन धाराओं के केस में जमानत पर जेल से बाहर आए आरोपियों पर गाड़ियों के काफिले के साथ मोहल्ले में जुलूस निकालकर हुड़दंग और नारेबाजी करने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने इस हरकत से दहशत में होने की बात कहते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर के मोहल्ला हरना तकिया निवासी भूरी पत्नी रशीद उर्फ हाफिज ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि वर्ष 2025 में उसके परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कराया था। इस मामले में जिला अदालत से आरोपियों की जमानत खारिज हो गई थी। बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट से उन्हें कुछ शर्तों के साथ जमानत मिल गई।
भूरी का आरोप है कि जेल से रिहा होने के बाद फाजिल, आमिल, आकिल, आदिल उर्फ अय्या कैफ, कामिल, सोहेल, अमन उर्फ मिलु, मोहसिन, इसरार उर्फ बंटू और कासिम ने गाड़ियों के काफिले के साथ मोहल्ले की गलियों में जुलूस निकाला। इस दौरान गालीगलौज, हुड़दंग और नारेबाजी की गई। पीड़िता ने इसे हाईकोर्ट की जमानत शर्तों का उल्लंघन बताते हुए परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।