फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

दातागंज इलाके में तेज रफ्तार बाइक टकराईं, महिला की मौत

Mon, 28 Jun 2021 05:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
accident
दातागंज (बदायूं)। रविवार शाम दातागंज-बरेली मार्ग पर ग्राम ढिलवारी के नजदीक आमने-सामने दो बाइक टकरा गईं। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति घायल हो गया। दूसरा बाइक सवार मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने उसकी बाइक अपने कब्जे में ले ली है। महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव वौरा निवासी देव सिंह और उनकी पत्नी मुखलेश (35) रविवार शाम क्षेत्र के कुड़रा गांव जा रहे थे। कुड़रा गांव में देव सिंह की बहन के घर में शादी समारोह था। दंपती उसी में शामिल होने जा रहे थे। उस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देव सिंह की बाइक ढिलवारी गांव के नजदीक पहुंची थी कि उसी समय सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक टकरा गई। इस हादसे में मुखलेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति मौके से भाग गया लेकिन वह अपनी बाइक ले जाने में कामयाब नहीं हो सका। उस समय मार्ग से गुजर रहे लोगों ने हादसे को देखकर पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल देव सिंह और उनकी पत्नी के शव को दातागंज स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां से मुखलेश का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। स्वास्थ्य केंद्र में देव सिंह का इलाज शुरू कर दिया गया है। बताते हैं कि दूसरा बाइक सवार कनकपुर गांव आया था। अभी उसका नाम पता नहीं चला है। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर उसे तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed