फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

हाईवे पर टकराईं स्कॉर्पियो और वैगनआर, लगी आग, आठ घायल

Sat, 10 Oct 2020 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
accident
हादसे के बाद गाड़ी में लगी आग। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। मथुरा-बरेली हाईवे पर शुक्रवार देर शाम बुटला बोर्ड के नजदीक एक स्कॉर्पियो और वैगनआर आपस में टकरा गईं। इसके बाद वैगनआर में आग लग गई। जिससे हाईवे पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़कर बैगनआर सवार लोगों को बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। दो लोगों को बरेली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिहौना निवासी आकाश (24) पुत्र रमेश शुक्रवार शाम अपनी वैगनआर लेकर जन्मदिन की दावत खाने दहेमू गांव गया था। वहां से सुबोध को बैठाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वालों को बुलाने बुटला बोर्ड जा रहा था। उझानी की ओर से अलीगढ़ के क्वारसी थाना क्षेत्र के ग्राम नगला पाल निवासी वकील अहमद (55) और उनकी पत्नी रफीकन (52) स्कॉर्पियो से अपने घर लौट रहे थे। बुटला बोर्ड के नजदीक दोनों कार आपस में टकरा गईं। हादसा इतना जबरदस्त हुआ कि वैगनआर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। तुरंत ही वैगनआर में आग लग गई। ये देखकर मौके पर मौजूद लोग दौड़ पड़े। उन्होंने बैगनआर से आकाश और सुबोध को बाहर निकाला। जैसे-तैसे मिट्टी डालकर आग बुझाई। इसकी सूचना पर एसआई अनिल कुमार पहुंच गए। उन्होंने वैगनआर और स्कॉर्पियो सवार घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां से आकाश और वकील अहमद को बरेली भेज दिया गया है। इस हादसे में नेकपुर मोहल्ला निवासी बबलू (25) और उसका बेटा वंश (3), मूसाझाग के मोहम्मदनगर सुलरा निवासी नत्थू (50) पुत्र एकराम और बलवीर (22) पुत्र बन्नी भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग भी बैगनआर में सवार थे लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो रही है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed