{"_id":"69ac7ff38d7cc7d2300f5276","slug":"a-young-man-was-attacked-with-a-knife-due-to-a-rivalry-a-case-was-registered-against-three-people-badaun-news-c-123-1-sbly1018-158742-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन
बदायूं। होली के दिन मामूली विवाद ने विकराल रूप ले लिया। आरोपियों ने चाकू से गर्दन पर वार किया, जिसमें वह लहूलुहान होकर गिर गया। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायती पत्र मिलने के बाद तीनों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भजपुरा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित अर्जुन पुत्र नरेशपाल ने बताया कि चार मार्च की शाम वह अपने भाइयों के साथ घर पर बैठे थे, तभी गांव के ही किशमेंद्र उर्फ कालू, रानू और लाखन सिंह उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके भाई सुमित और धीरेंद्र के साथ मारपीट की।
इसी दौरान आरोपी किशमेंद्र ने हाथ में लिए चाकू से धीरेंद्र की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना एसआई आयुष आर्य को सौंपी है। संवाद