फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man sleeping on a poultry farm was shot, his condition is critical

Budaun News: मुर्गी फार्म पर सो रहे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Fri, 29 Nov 2024 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
A young man sleeping on a poultry farm was shot, his condition is critical
बिसौली क्षेत्र में घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस।स्रोत-वीडियोग्रैब
बिसौली। कोतवाली के गांव कमालपुर में मुर्गी फार्म पर सो रहे एक युवक को पड़ोसी गांव के चार लोगों ने जमीन की रंजिश में गोली मार दी। गोली युवक की पीठ के नीचे कमर में लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गांव कमालपुर निवासी रमाकांत पुत्र सुम्मेरी बृहस्पतिवार की रात खेत पर बने मुर्गी फार्म पर सो रहा था। बताते हैं कि शुक्रवार करीब 5:30 बजे गांव कालूपुर के चार लोग आए और उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के खेतों पर मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों को जानकारी दी तो वह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

रमाकांत की पत्नी का आरोप है कि उसकी करीब तीन बीघा जमीन है, जिसका इकरारनामा कालूपुर गांव के लोगों को किया था। उन लोगों ने धोखे से जमीन का बैनामा करा लिया। बाद में जमीन न लेने की बात कहकर रुपये लौटा दिए। तभी से जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही है। गोली लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रमाकांत को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल सिंह ने बताया युवक को संदिग्ध हालात में गोली लगी है। पड़ोस के गांव कालूपुर के चार लोगों पर भूमि विवाद के चलते गोली मारने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed