{"_id":"5ea5658a8ebc3e90aa5f679e","slug":"a-young-man-hang52","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लटका मिला हजरतपुर के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लटका मिला हजरतपुर के युवक का शव
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग (बदायूं)। मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम गिधौल में रविवार सुबह एक युवक का शव रस्सी के फंदे पर लटका मिला। परिवार वाले उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने आत्महत्या मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। घटना की वजह साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शव की शिनाख्त रामलड़ैते (22) पुत्र महेंद्र के रूप में हुई है। रामलड़ैते हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेटाडांडी का रहने वाला था। उसके परिवार वालों के मुताबिक रामलड़ैते शनिवार शाम अपनी साइकिल लेकर मेंथा में लगाने के लिए दवा लेने हजरतपुर गया था। वह अपने साथ पहिये में हवा डालने के लिए पंप भी ले गया था। शाम सात बजे परिवार वालों की उससे बात हुई तो उसने बताया कि वह घर लौट रहा है। उसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।
इधर, रविवार सुबह मूसाझाग क्षेत्र में गिधौल गांव के बाहर उसका शव एक पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। गिधौल गांव के लोग सुबह घर से बाहर निकले तो उन्होंने लाश देखी। इस पर लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में उसके परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई। पिता ने बताया कि रामलड़ैते को कोई अपने साथ ले गया था। उसकी साइकिल, पंप और तीन मोबाइल समेत करीब 15 सौ रुपये गायब मिले हैं। इस संबंध में एसओ ललित भाटी ने बताया युवक ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिर जो रिपोर्ट आएगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे परिजन
- फोटो : AMAR UJALA
पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे परिजन