{"_id":"68ffcb57cf4eed96a60a1ecd","slug":"a-young-man-died-and-his-wife-was-injured-in-a-collision-between-two-bikes-badaun-news-c-123-1-sbly1018-149752-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन
आकाश की मौत के बाद बदहवास पत्नी मंजू। संवाद
आसफपुर। दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा जहां आकाश (30) की मौत हो गई। साथ ही उनकी पत्नी व दूसरे बाइक पर सवार युवक भी हादसे में घायल हो गया। युवक के शव को जिला मुख्यालय भेजा गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
मुरादाबाद जिले के थाना बिलारी के गांव अलापुर निवासी आकाश (30) पुत्र सुरेश कुमार के कोई बच्चा नहीं था। सोमवार को वह अपनी पत्नी मंजू के साथ वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव नौली भटानी में चल रहे यज्ञ में शामिल होने के लिए वहां बाइक से जा रहे थे। यज्ञ में आहुति देने की बात किसी ने कही थी, जिससे वह दोनों घर से मनौती मांगने के लिए निकले थे। फैजगंज थाना क्षेत्र के कस्बा आसफपुर में ब्लॉक मुख्यालय के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक पर बैठी पत्नी मंजू छिटककर दूर जा गिरीं। वहीं बाइक चला रहे आकाश सड़क पर सिर के बल गिर गए। सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही आसफपुर चौकी प्रभारी अली मियां जैदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। मंजू का भी प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन
वहीं दूसरी बाइक पर सवार बिसौली के गांव गुलडिया निवासी समीर (25) पुत्र लियाकत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समीर की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर महिला की मौत
- 30 नवंबर होनी है मृतका की बेटी की शादी, परिवार में मचा कोहराम
दहगवां। ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा में बैठी एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर चालक भाग गया।
जिला संभल के थाना जुनावई के ग्राम मिठनपुर निवासी सुरेन्द्र सिंह पत्नी शिवकुमारी देवी (55) को दवा दिलाने दहगवां आए थे। दवा लेने के बाद ई-रिक्शा से गांव लौट रहे थे। आंतर रोड पर बरुआ बाबा मंदिर के पास एक ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी शिवकुमारी की मौक़े पर ही मौत हो गईं। परिजनों ने बताया कि 30 नवंबर को लड़की की बरात आनी है। मौत से परिवार में कोहराम है। संवाद