{"_id":"67a8ed25d93e66cafd0035be","slug":"a-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-after-losing-her-husband-badaun-news-c-123-1-bdn1008-134047-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पति के वियोग में महिला ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पति के वियोग में महिला ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
शकुंतला देवी का फाइल फोटो।
- फोटो : पढ़ोरी गांव में आक्रोशित महिलाओं को समझाती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव। कस्बे के ग्राम देवता मंदिर के समीप रहने वाली महिला ने पति की मौत के वियोग के चलते शनिवार देर रात फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम है।
कस्बा निवासी अमरजीत पुत्र जसवंत की बीमारी के चलते अक्टूबर 2024 में मौत हो गई थी। अमरजीत की मौत के गम में उनकी पत्नी शकुंतला गुमसुम रहने लगीं थीं। कुछ दिन पहले वह गांव मनौना कोतवाली आंवला, जिला बरेली स्थित मायके गईं थीं। वह तीन दिन पहले ही घर लौटी थीं। वह अपनी दो बेटियों के लिए ही जीवन यापन कर रहीं थीं।
शनिवार रात वह छोटी बेटी प्रियांशी के साथ घर के दूसरे कमरे में सोई हुईं थीं, जबकि बड़ी बेटी प्रियंका दूसरे कमरे में सो रही थी। रविवार सुबह दोनों बेटियां जागीं तो घर में मां नहीं दिखीं। जब प्रियंका घर में बाहर बने कमरे में पहुंची तो वहां फंदे से मां का शव लटका देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों बेटियां रोने बिलखने लगीं। चीख पुकार से आसपड़ोस के लोगों की भीड़ घर में जुट गई।
विज्ञापन
प्रियंका ने मां के मौत की खबर परिजनों को दी। सूचना पर महिला के भाई मुकेश पुत्र गोविंद परिवार के साथ घर आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसओ रामेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।
परिजनों ने बताया कि महिला के पति की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। तब वह अवसाद में रहने लगी थी। पुलिस ने शव पोस्टम़ॉर्टम के लिए भिजवाया है। कुंवरगांव एसओ रामेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। परिजनों की तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।