फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A wave of faith surged in Kachla

Budaun News: कछला में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 23 Aug 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 23 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
A wave of faith surged in Kachla
बदायूं। सावन के चौथे सोमवार पर जलाभिषेक करने के लिए कछला घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार रात से ही कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। रविवार तड़के गंगाघाट पर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजने लगे। कांवड़ियों ने गंगा स्नान कर जल भरा और भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। लाखों की संख्या में कांवड़ियों के पहुंचने से कछला और आसपास का इलाका भगवामय नजर आया।
विज्ञापन

कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए। कछला की ओर जाने वाले वाहनों को पहले ही रोक दिया गया। इसके चलते गंगाघाट तक पहुंचने वाले रास्ते पर पैदल कांवड़ियों की भीड़ रही। कई स्थानों पर पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए। गंगाघाट और कांवड़ मार्ग पर भी पुलिस की तैनाती रही। रविवार सुबह से ही कांवड़ियों के जत्थे गंगा किनारे पहुंचते रहे। युवाओं के साथ ही बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालु भी कांवड़ लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और कांवड़ में गंगाजल भरा। इसके बाद डीजे और भोले के जयकारों के बीच कांवड़िये बदायूं के अलावा सोरो, कासगंज, बरेली, पीलीभीड़, शाहजहांपुर की ओर रवाना हुए। कई जत्थों में कांवड़ियों ने पैदल यात्रा की। सावन का अंतिम सोमवार होने के कारण कछला में इस बार भीड़ अधिक रही। रविवार सुबह से ही घाट और आसपास के मार्गों पर लगातार श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
चार किलोमीटर पहले ही रोक दिए वाहन, दुकानदार नुकसान में
-कछला में कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने वाहनों को करीब चार किलोमीटर पहले ही रोक दिया। इसके चलते बाहर से आने वाले लोगों और स्थानीय दुकानदारों के कारोबार पर असर पड़ा। कछला के दुकानदार रमेश, साेनू का कहना है कि हर सावन में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ से दुकानों पर अच्छी बिक्री होती है, लेकिन इस बार वाहनों को दूर रोक दिए जाने से ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच सके। दुकानदारों के अनुसार बाहर से आने वाले ग्राहक सामान खरीदने के लिए वाहनों से कछला तक पहुंचते थे, लेकिन वाहन रोक दिए जाने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ा।

-----------
जगह-जगह तैनात रही पुलिस
कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कछला से लेकर आसपास के मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस ने कांवड़ियों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया। वाहनों को निर्धारित स्थानों पर रोकने के साथ ही पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मार्ग को सुचारू रखने का प्रयास किया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed