{"_id":"6afb5ee06795335ba308dab2","slug":"a-voter-enrollment-drive-will-be-conducted-at-every-booth-from-november-22-to-24-badaun-news-c-123-1-ba11032-177792-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 22 से 24 नवंबर तक प्रत्येक बूथ पर चलेगा मतदाता जोड़ो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 22 से 24 नवंबर तक प्रत्येक बूथ पर चलेगा मतदाता जोड़ो अभियान
विज्ञापन
बदायूं में भाजपा कार्यालय पर मतदाता जोड़ो अभियान की कार्यशाला को संबोधित करते जिला प्रभारी राक
- फोटो : udhampur news
बदायूं। एसआईआर के बाद छूटे मतदाताओं को सूची में जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर भाजपा ने विशेष अभियान चलाने की तैयारी की है। 22, 23 व 24 नवंबर तक प्रत्येक बूथ पर मतदाता जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सोमवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित संगठनात्मक बैठक में मतदाता जोड़ो अभियान की जिला कार्यशाला को जिला प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा एवं जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित किया। राकेश मिश्रा अनावा ने कहा, भाजपा तीन दिन जनपद के प्रत्येक बूथ पर विशेष मतदाता जोड़ो अभियान चलाएगी। इस दौरान बूथ अध्यक्ष से लेकर जिला एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि सक्रिय रूप से अभियान में बूथ पर भागीदारी करेंगे।
निर्वाचन आयोग की ओर से मंगलवार को संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण की ड्राफ्ट सूची जारी किए जाने के बाद 19 नवंबर से कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। जिन पात्र नागरिकों के नाम सूची में शामिल नहीं होंगे, उनके नाम जुड़वाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा, प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपनी मतदाता सूची का परीक्षण कर छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने का कार्य करें।
आज और कल विधानसभा क्षेत्र स्तर पर होंगी बैठकें
जिलाध्यक्ष ने बताया कि आज यानी मंगलवार एवं 18 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। महिला मोर्चा 28, 29 एवं 30 नवंबर को घर-घर संपर्क कर महिलाओं को मतदाता सूची से जोड़ने का अभियान चलाएगी, जबकि युवा मोर्चा 1, 2 एवं 3 दिसंबर को प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान संचालित करेगा।