फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A three-member team will investigate the mother and child's death.

Budaun News: जज्जा-बच्चा की मौत की तीन सदस्यीय टीम करेंगी जांच

Fri, 09 Jan 2026 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
A three-member team will investigate the mother and child's death.
बदायूं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को हुई जज्जा-बच्चा के मामले को सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। जिसमें एसीएमओ डॉ. मोहन झा, एनआरएलएम के डीपीएम कमलेश, डॉ. अमित रस्तोगी को टीम में शामिल किया है, जो शुक्रवार को बिल्सी में इस मामले की जांच करने जाएगी। साथ ही परिजनों की ओर से लगाए गए रुपये मांगने के आरोपों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

बिल्सी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई थी। परिजनों का आरोप है कि समय पर उचित इलाज नहीं मिला और स्टाफ द्वारा तीन हजार रुपये की मांग की गई। इलाज में देरी के चलते पहले नवजात और फिर महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा किया था और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीएमओ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाई गई तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन से आई टीम ने जिला महिला अस्पताल में की जांच
बदायूं। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की जांच करने के लिए शासन से डॉ. राजेश सिंह आए हैं। उन्होंने सुबह में दातागंज और उझानी एफआरयू की जांच की थी। उसके बाद बृहस्पतिवार की रात जिला महिला अस्पताल में जांच की। उन्हाेंने वहां पर प्रसव केंद्र देखा। साथ ही वहां पर तैनात डॉक्टर, स्टाफ से बात की। इसके अलावा उन्होंने मरीजों से भी बात की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed