{"_id":"6afe045203650f97180fa2aa","slug":"auto-electrician-sleeping-at-highway-construction-site-dies-badaun-news-c-123-1-bdn1038-177926-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: निर्माणाधीन हाईवे के प्लांट पर सो रहे ऑटो इलेक्ट्रिशियन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: निर्माणाधीन हाईवे के प्लांट पर सो रहे ऑटो इलेक्ट्रिशियन की मौत
विज्ञापन
बिनावर। बरेली-मथुरा हाईवे के निर्माण कार्य में लगे ऑटो इलेक्ट्रिशियन कुलवंत सिंह (60) की कंपनी के प्लांट पर बुधवार सुबह मौत हो गई। साथियों ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे वह शौच के लिए उठे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह वहीं गिर पड़े। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
कंपनी के एचआर संजय साहू ने बताया कि बिनावर थाना क्षेत्र के ढकिया गांव के पास हाईवे का निर्माण कर रही सनराइज कंस्ट्रक्शन कंपनी कंपनी का प्लांट है। यहीं पर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर थाना क्षेत्र के गांव टंगोल निवासी कुलवंत सिंह ऑटो इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत थे।
बुधवार सुबह उठने पर उनकी तबीयत बिगड़ गई। वहीं गिरकर उनकी मौत हो गई। साथी कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। कंपनी के कर्मचारियों ने मृतक के परिजनों को भी सूचना दी है। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि सूचना के आधार पर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमॉर्टम कराया गया। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।