फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A mud house collapsed, and all household belongings were buried under the debris.

Budaun News: कच्चा मकान गिरा, मलबे में दब गया गृहस्थी का सारा सामान

Mon, 10 Aug 2026 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
A mud house collapsed, and all household belongings were buried under the debris.
गांव जयकरन में मकान गिरने से फैला मलवा। संवाद
जगत। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव कोड़ा जयकरन में शनिवार रात हल्की बारिश के दौरान एक कच्चा मकान गिर गया। मकान के मलबे में खाने-पीने का सामान, कपड़े, चारपाई समेत गृहस्थी का अन्य सभी सामान दब गया। हादसे में हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। लेखपाल ने मौका मुआयना कर नुकसान की जानकारी ली।
विज्ञापन


गांव निवासी भागीरथ पुत्र माखनलाल अपने परिवार और छोटे-छोटे बच्चों के साथ मकान में रह रहे थे। रात में अचानक मकान गिरने की तेज आवाज से उनकी आंख खुल गई। उन्होंने तत्काल बच्चों को मकान से बाहर निकाला और खुद भी बाहर आ गए। इसके बाद पड़ोसियों से मदद मांगी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे और गृहस्वामी से घटना में हुए नुकसान की जानकारी ली। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। दातागंज के एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल को सर्वे के लिए मौके पर भेजा गया है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार परिवार को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed