फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A moving car turned into a ball of fire, two people saved their lives by jumping out

Budaun News: चलती कार बनी आग का गोला, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

Sun, 31 Aug 2025 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
A moving car turned into a ball of fire, two people saved their lives by jumping out
मुजरिया में हाईवे जलती कार। संवाद
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव बगावनपुर के पास शनिवार की सुबह चलती कार में पहले धुंआ उठा और बाद में आग लग गई। आग लगने से पहले ही कार में सवार दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इसकी सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची लेकिन तब तक कार जल चुकी थी।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना सिंघैली के गांव चडारी निवासी शिवम सिंह पुत्र एवरन सिंह और अकुल पुत्र ओमपाल सिंह कार से नोएडा जा रहे। इनमें से अकुल कार चला रहे थे। मुजरिया थाना क्षेत्र में ग्राम बसावनपुर के पास बदायूं-मेरठ हाईवे पर सुबह करीब सात बजे उनकी कार में धुआं उठना शुरू हुआ। अनहोनी की आशंका से दोनों ही कार से कूद गए। उनके कूदते ही कार आग के गोले बन गई। कार सवार शिवम ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी। कार में आग लगने के समय कुछ देर हाईवे पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed