फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A market dedicated to Lord Bhole will be set up opposite the *mandi* in Ujhani; shopkeepers have started arriving.

Budaun News: उझानी में मंडी के सामने सजेगा भोले का बाजार, पहुंचने लगे दुकानदार

Wed, 29 Jul 2026 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
A market dedicated to Lord Bhole will be set up opposite the *mandi* in Ujhani; shopkeepers have started arriving.
उझानी में दुकानें लगाने में जुटे लोग। संवाद - फोटो : टूंडला-हरुदुआगंज रेलखंड का निरीक्षण करते रेल महाप्रबंधक नरेशपाल सिंह रेलवे
उझानी। कांवड़ यात्रा में शामिल भोले के भक्तों के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने हाईवे के किनारे भोले का बाजार सजना शुरू हो गया है। कई दुकानदार भूमि समतल कर बांस-बल्लियां गाड़कर दुकानों का रूप देने में जुटे हुए हैं। एक-दो दिन में ड्रेस से लेकर कांवड़ की साज-सज्जा का हर सामान यहां उपलब्ध होगा। इस बार बाजार में पिछली बार से ज्यादा तीन दर्जन दुकानें लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बरेली-मथुरा हाईवे के किनारे जहां भोले का अस्थायी बाजार सजाया जा रहा है, वह भूमि गोशाला की है। अधिकतर दुकानें इसी भूमि पर लगनी हैं। दुकानें लगाने के लिए कुछेक लोगों ने उससे आगे निजी स्वामित्व वाली भूमि का भी चयन किया है। दुकानें लगाने में जुटे लोगों में विनोद कुमार और पप्पू गुप्ता ने बताया कि कांवड़ यात्रा बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है, लेकिन शुरुआती दिनों में कांवड़ियों की संख्या ज्यादा नहीं रहती। इसी वजह से दुकानें लगाने में देरी हो रही है। दूसरी वजह यह भी है कि बारिश होते रहने से हाईवे के किनारे गड्ढों में काफी जलभराव हो गया है।
विज्ञापन

भोले के बाजार में तीन दर्जन से अधिक दुकानें लगने की उम्मीद के बीच कई लोग बुधवार को पूरे दिन हाईवे के किनारे की भूमि को समतल करते दिखे। उन्होंने मिट्टी भराई का काम भी कराया। दुकान लगाने के बाद उसमें सामान सेट करने में जुटे निक्की वार्ष्णेय ने बताया कि कांवड़ियों की ड्रेस से लेकर कांवड़ सजाने का सामान दिल्ली से मंगाया गया है। एक-दो दिन में माल आने की उम्मीद है। ड्रेस में शंकर-पार्वती, मोदी और योगी के फोटो छपी टी- शर्ट भी मंगाई गई हैं। कांवड़ की साज-सज्जा का सामान भी दिल्ली से आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोले के बाजार में मिलेगी सजी-सजाई रेडीमेड कांवड़
जलाभिषेक के लिए पूरे महीना चलने वाली कांवड़ यात्रा में दुकानदारों ने पहले से ही कांवड़ बनवाने काम शुरू कर दिया है। नरेंद्र पाठक ने तो कासगंज से कारीगर बुलाकर कांवड़ बनवाई हैं। पाठक कहते हैं कि वह कांवड़ सजवाकर बेचेंगे। छोटे दुकानदारों ने भी रेडीमेड कांवड़ खरीदने के लिए उनसे संपर्क साधा है। रेडीमेड कांवड़ पांच सौ से लेकर पांच हजार रुपये तक में तैयार होगी। डाक कांवड़ भी तैयार कराई जा रही हैं। इन पर खर्चा अधिक आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed