फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   a man died and another was seriously injured in a road accident in Budaun

Budaun News: तेज रफ्तार डीसीएम ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, साथी गंभीर घायल

Sun, 19 Oct 2025 11:23 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Oct 2025 11:23 AM IST
सार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के गांव संजरपुर के पास तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा सवार व्यक्ति की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
a man died and another was seriously injured in a road accident in Budaun
मशरूर का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में गांव संजरपुर के पास रविवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा और मृतक के परिजनों को सूचना दी। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


कस्बा सखानू के वार्ड नंबर नौ निवासी मशरूर (45 वर्ष) पुत्र अब्दुल कफील और आजाद पुत्र अब्दुल कादिर ई-रिक्शा से सखानू से अलापुर जा रहे थे। परिजनों ने बताया कि दोनों लोग अलापुर बाजार में खरीदारी करने के लिए निकले थे। जब वह गांव संजरपुर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पीलीभीत के तीन लोगों की मौत: बरेली से घर जा रहे थे कार सवार, हादसे ने छीनीं दिवाली की खुशियां
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मशरूर को मृत घोषित कर दिया। जबकि आजाद की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने डीसीएम थाने में खड़ी कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed