फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A glimpse of patriotism and love for the nation was seen in Bharat Shaurya Tiranga Yatra

Budaun News: भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में दिखी देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की झलक

Fri, 23 May 2025 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of patriotism and love for the nation was seen in Bharat Shaurya Tiranga Yatra
कुंवरगांव में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते पूर्व राज्यमंत्री व सदर विधायक महेश चंद्
कुंवरगांव/वजीरगंज। आदर्श नगर पंचायत कुंवरगांव में बृहस्पतिवार दोपहर भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व पूर्व राज्यमंत्री व सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया। शोभायात्रा में युवाओं के साथ स्थानीय लोगों ने भाग लिया। सभी कार्यकर्ता राष्ट्रध्वज लेकर साप्ताहिक बाजार से निकले।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ माहौल उत्साहपूर्ण रहा। लोगों ने रैली का स्वागत किया और भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा। तिरंगा यात्रा का समापन नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि तिरंगा केवल झंडा नहीं, हमारी एकता और स्वतंत्रता का प्रतीक है। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्र भक्ति और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाना है। यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी, भाजपा नेता अरविंद रावत, किशन वीर सिंह, यशवीर सिंह गौतम, भाजपा मंडल पदाधिकारी ठाकुर अनिल सिंह, अनेक पाल सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। इसी तरह वजीरगंज में भी सेनानी इंटर कॉलेज से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। यात्रा कस्बा के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राघव चौहान, जिला पंचायत सदस्य जयपाल, अनुज सक्सेना, रिधि प्रताप, महेंद्र जाटव, राजू टाइगर, रामेंद्र, लाखन सिंह, निक्की मेंबर आदि मौजूद रहे।

कुंवरगांव में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते पूर्व राज्यमंत्री व सदर विधायक महेश चंद्

कुंवरगांव में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते पूर्व राज्यमंत्री व सदर विधायक महेश चंद्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed