फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A farmer sleeping on a poultry farm was shot dead

Budaun News: मुर्गी फार्म पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या

Sun, 09 Mar 2025 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
A farmer sleeping on a poultry farm was shot dead
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद
बिल्सी (बदायूं)। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव जरसैनी में शनिवार देर रात मुर्गी फार्म पर पत्नी के साथ सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार तड़के ग्रामीणों को हत्या की जानकारी हुई। सीओ संजीव कुमार व इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं, इस मामले में कोई तहरीर न मिलने से रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन


संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव खाजरा छपरा निवासी रामपाल (50) पुत्र बसंती की बहन की ससुराल बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव जरसैनी में है। करीब चार साल पहले रामपाल के बहनोई मदनपाल की मौत हो गई थी। इस कारण रामपाल, पत्नी असलेख के साथ बहन नेमवती के यहां रहने लगे थे। उन्होंने गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खुद का मुर्गी फार्म खोल रखा था। इसके साथ ही चंदौसी के रिटायर्ड दरोगा प्रमोद शर्मा की जमीन को बटाई पर लेकर खेतीबाड़ी कर रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार रात किसान मुर्गी फार्म पर बनी झोंपड़ी के भीतर पत्नी असलेख के साथ सो रहे थे। इसी बीच देर रात तकरीबन डेढ़ बजे कातिलों ने किसान के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर नींद से जागी पत्नी ने किसान को खून से लथपथ हालत में देखा तो वह सुधबुध खो बैठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कातिल हत्या की वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गए। वहीं, किसान की पत्नी मुर्गी फार्म पर ही पूरी रात रोती बिलखती रही। रविवार तड़के खेतिहर इलाके में शौच को गए ग्रामीणों ने असलेख को रोते-बिलखते देखा तो गांव में हत्या की खबर फैली। ग्रामीणों ने पुलिस को हत्या की सूचना दी।
सूचना मिलने पर बिल्सी सीओ संजीव कुमार व इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर पुलिस टीम के साथ मौके पहुंचे। उन्होंने पत्नी से पूछताछ की, लेकिन वह कुछ नहीं बता सकी। इस वजह से हत्या के पीछे की वजह पुलिस को पता नहीं चल सकी है। पुलिस हत्या की तफ्तीश में जुट गई है। किसान की पत्नी के मुताबिक, उन पर तीन बेटी और एक बेटा है। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा मुकेश दिल्ली में नौकरी करता है।


दिल्ली से लौटा बेटा, तहरीर नहीं मिली
पिता की हत्या की खबर मिलने पर दोपहर के समय उनका बेटा मुकेश दिल्ली से बदायूं लौटा। इस दौरान पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन किसान के शव को बहजोई के गांव खाजरा छपरा ले गए हैं। वहीं किसान के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, तहरीर नहीं मिलने पर मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।




मुर्गी फार्म पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्जकर हत्या की तफ्तीश की जाएगी। - संजीव कुमार, सीओ बिल्सी

घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद

घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed