फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mahant murdered after being thrown out of temple in Badaun

Budaun News: मंदिर से बाहर निकालने पर महंत की हत्या, शराबी ने लोहे की रॉड से किया प्रहार, वारदात के बाद भागा

Tue, 30 Sep 2025 09:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 30 Sep 2025 09:09 AM IST
सार

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में मंदिर से बाहर निकालने पर शराबी युवक ने महंत के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया, जिससे सैफई ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
Mahant murdered after being thrown out of temple in Badaun
महंत हृदयदास का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कंदरपुर मढ़ी मंदिर के महंत हृदयदास के सिर पर शराबी ने रॉड से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रविवार की रात 10:30 बजे पर महंत हृदयदास (55) मंदिर में थे। ग्रामीणों ने बताया कि तभी गांव का ही मोनू पुत्र भूदेव उर्फ चंगा नशे की हालत में मंदिर में घुसकर गाली-गलौज करने लगा। महंत मोनू को मंदिर से बाहर निकाल दिया। इसी बात से नाराज होकर मोनू ने पास की दुकान से लोहे की रॉड निकाल ली और महंत के सिर पर वार कर दिया। इससे सिर में चोट आई।
विज्ञापन


सैफई ले जाते समय तोड़ा दम 
गांव के लोग बचाने को दौड़े तो मोनू जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। गंभीर हालत में बाबा को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सोमवार को उन्हें सेफई रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही बाबा की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर नरेश कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा हत्या की धारा में तरमीम करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है। शव पोस्टमॉर्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed