फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A cyclist was trapped between two buses due to the driver's negligence.

Budaun News: चालक की लापरवाही से दो बसों के बीच में फंसा साइकिल सवार

Mon, 21 Sep 2026 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
A cyclist was trapped between two buses due to the driver's negligence.
रोडवेज बस अड्डे पर दो बसों के बीच फंसा साइकिल सवार प्रमोद। संवाद
बदायूं। स्थानीय रोडवेज बस अड्डे पर चालकों की मनमानी और लापरवाही बढ़ती जा रही है। रविवार सुबह एक बस चालक की घोर लापरवाही से साइकिल सवार प्रमोद (50) के प्राण संकट में पड़ गए। चालक ने खड़ी बस के पास से अपनी बस निकाली तो दोनों बसों के बीच में साइकिल सवार प्रमोद आ गए। रगड़ने से साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। वह चीखे तो अन्य लोगों ने भी उन्हें देखकर शोर मचाया।
विज्ञापन

हल्ला मचने पर चालक ने बस रोकी और किसी तरह पीछे की। इसके बाद डरे सहमे शहर के मथुरिया चौराहे के पास रहने वाले प्रमोद को बाहर निकाला गया। उन्हें पास के एक होटल में बैठाया गया। घटना के बाद वे बेसुध नजर आए।
विज्ञापन

हादसे में प्रमोद की साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। वह दुकानों पर थैली बेचकर गुजारा करते हैं। इस दौरान कुछ लोगों ने रुपये एकत्र कर उन्हें साइकिल सही कराने के लिए दिए। घटना की सूचना मिलने पर रोडवेज चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की। प्रमोद ने कोई कार्रवाई नहीं कराई, इसलिए पुलिस ने चालक से पूछताछ तक नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बसों के बीच साइकिल सवार के फंसने की बात की जानकारी कराई है। सुबह के समय मौजूद चालकों से जानकारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - राजेश पाठक, एआरएम बदायूं डिपो

रोडवेज बस अड्डे पर दो बसों के बीच फंसा साइकिल सवार प्रमोद। संवाद

रोडवेज बस अड्डे पर दो बसों के बीच फंसा साइकिल सवार प्रमोद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed