{"_id":"693470328017a2da260c35f8","slug":"a-class-11-student-eloped-with-her-lover-taking-rs-349-lakh-and-gold-and-silver-jewellery-badaun-news-c-123-1-sbly1018-152309-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 3.49 लाख रुपये व सोने-चांदी के जेवर लेकर कक्षा 11वीं की छात्रा प्रेमी संग गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 3.49 लाख रुपये व सोने-चांदी के जेवर लेकर कक्षा 11वीं की छात्रा प्रेमी संग गई
Sat, 06 Dec 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 11वीं की छात्रा 3.49 लाख रुपये व सोने-चांदी के जेवर लेकर प्रेमी संग चली गई। परिजनों को भनक लगी तो उसकी तलाश शुरू की। पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है।
पिता ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी कक्षा 11वीं की छात्रा है। वह रोजाना की तरह ही तीन दिसंबर की सुबह नौ बजे स्कूल जाने की कहकर घर से गई थी। हर रोज वह घर से जाती और पढ़ाई करने के बाद घर लाैट आती थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई। पता लगा कि गांव बल्लिया का रहने वाला अभिषेक मौर्य उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। लोगों ने उसे दियोचरा की ओर बाइक से जाते देखा है। वह वापस घर आया तो देखा कि घर में रखे 3.49 लाख रुपये व सोने की जंजीर, कानों के कुंडल, चांदी की पायल भी अपने साथ ले गई है। पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह ने बताया कि किशोरी को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा।