फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   95 thousand rupees fraud in the name of getting home loan

Budaun News: होमलोन दिलाने के नाम पर 95 हजार की ठगी

Sat, 21 Jun 2025 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
95 thousand rupees fraud in the name of getting home loan
बदायूं। होमलोन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 95 हजार की ठगी हुई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र निवासी शरद शंखधार ने बताया कि एक मई को पंकज सिंह का फोन आया। उसने अपने आप को टाटा कैपिटल हाउसिंग लिमिटेड बरेली का मैनेजर बताता। उसने कहा कि वह सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर पर होम लोन उपलब्ध कर देगा।
यह भी कहा कि उनकी कंपनी केवल ऑफलाइन प्रक्रिया में विश्वास रखती है। आठ मई को शरद के पास कंपनी का फील्ड एग्जीक्यूटिव राजेश आया और उसने फार्म भरवाया।
राजेश ने मकान के दस्तावेज, आधार कार्ड, पैन कार्ड की छायाप्रति, फोटो और हस्ताक्षर लिए व केनरा बैंक के दो कैंसिल चेक लिए। जबकि एक तीसरा 249 रुपये का चेक टाटा कैपिटल के नाम से एचडीएफसी बैंक के लिए लिया गया।
विज्ञापन

15 मई को मैनेजर पंकज ने कहा कि होम लोन की फाइल की लॉगिंग के लिए केनरा बैंक खाते में दो लाख रुपये का बैलेंस आवश्यक है। इसके बाद शरद ने अपने मित्र की सहायता से यह रकम अपने खाते में जमा कराई और पंकज से करीब 12-13 मिनट बात होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान कंपनी के रामप्रकाश ने पूर्व में धोखे से लिए गए शरद के हस्ताक्षरित चेक से 95 हजार रुपये भरकर, अपने आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न करके खाते से निकाल लिए थे।

यह देखकर उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हो गया। जबकि इस नाम के व्यक्ति को उन्होंने कभी कोई चेक ही नहीं दिया, न ही उसे जानता हूं और कभी वह मिला है। इस गिरोह ने दस्तावेजों का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी की है।
पुलिस ने पंकज सिंह, राजेश व रामप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed