फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   राशन की 20 दुकानों का होगा प्रस्ताव, डीएम ने गठित की टीम

राशन की 20 दुकानों का होगा प्रस्ताव, डीएम ने गठित की टीम

Wed, 30 Jan 2019 05:22 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Wed, 30 Jan 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
राशन की 20 दुकानों का होगा प्रस्ताव, डीएम ने गठित की टीम
बदायूं। राशन माफिया पर नकेल कसते हुए डीएम दिनेश कुमार सिंह ने राशन वितरण में प्रशासन के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक लगा दिए। इसकी वजह से पात्र लोगों को अब राशन आसानी से मुहैया हो पा रहा है। अभी जिले में 20 जगहों पर राशन की दुकान अन्य दुकानों से संबद्ध चल रही हैं। इस पर डीएम ने सभी दुकानों का प्रस्ताव कराने के निर्देेश दिए हैं। इसके लिए टीम का गठन भी किया गया है।
विज्ञापन

बदायूं में राशन वितरण के लिए जिस प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है, उसी तर्ज पर शासन ने पूरे प्रदेश में राशन वितरण प्रणाली लागू की है। डीएम ने इसमें एक कड़ी को और जोड़ते हुए सभी दुकानों को एकल करने के निर्देश दिए हैं। गड़बड़ी के चलते करीब 20 दुकानों को निलंबित किया गया था। इसमें सदर तहसील में आठ, बिल्सी में दो, बिसौली में एक, दातागंज में चार और सहसवान तहसील में पांच दुकानें शामिल है। डीएम की ओर से इन राशन कोटे की दुकानों का प्रस्ताव कराने के लिए चार से आठ फरवरी तिथि निर्धारित की गई है, साथ ही जिन अधिकारियों की देखरेख में ये चुनाव होगा, उसका भी निर्धारण कर दिया है।
विज्ञापन

----------------------
डीएम के निर्देश पर चार से आठ फरवरी के बीच में कोटे के प्रस्ताव कराए जाएंगे। इसके लिए टीम गठित की गई है।
-रामेंद्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed