{"_id":"5c4f4ac4bdec22083320394e","slug":"81548700356-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के लिए दो जोन और 10 सेक्टर में बांटा गया जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के लिए दो जोन और 10 सेक्टर में बांटा गया जिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सात फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जिले को दो जोन में बांटा गया है। एक जोन एडीएम, एफआर और दूसरा जोन एडीएम प्रशासन देखेंगे। परीक्षा के दौरान छापेमारी करने के लिए सचल दलों का गठन किया गया है। इसमें डीआईओएस व डायट प्राचार्य समेत दो प्रधानाचार्य शामिल किए गए हैं।
प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जो कमियां रह र्गइं हैं, उनको तलाश कर लगातार उनमें सुधार किया जा रहा है। परीक्षा पर निगरानी के लिए जिले को दो जोन में बांटा गया है। एक जोन में एडीएम, वित्त एवं राजस्व महेंद्र सिंह और दूसरा जोन एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा देखेंगे, वहीं छह सचल दलों का गठन किया गया। टीम में जिला विद्यालय निरीक्षक राममूरत, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य बीना यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह राजपूत, वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा संजय कुमार के अलावा दो प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल व भूपसिंह राठौर शामिल हैं। सचल दल परीक्षा के दौरान कॉलेजों में औचक निरीक्षण करेंगे।
शहर को छोड़ सभी सेंटरों पर तैनात किए स्टेटिक मजिस्ट्रेट
- डीआईओएस ने बताया कि देहात क्षेत्र के सेंटरों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसमें शहर के 11 सेंटर शामिल नहीं है। इन पर बाद में स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती जाएगी। इसके अलावा 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट को अतिरिक्त के रूप में रखा गया है।
विज्ञापन
आज भी वितरित किए गए पेपर और उत्तर पुस्तिका
-जिले में 83 सेंटरों के लिए रविवार को पेपर मुहैया कराए गए थे, लेकिन करीब एक दर्जन सेंटर के केंद्र व्यवस्थापक नहीं पहुंचे। उनको सोमवार के लिए पेपर और उत्तर पुस्तिकाएं दी गई।
जिले को दो जोन में बांटा गया है। जिले में नकलविहीन परीक्षा कराई जाएंगी। इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-राममूरत, डीआईओएस