{"_id":"6a99d8a9279397005d0b4dbb","slug":"195-quintals-of-steel-bars-being-transported-in-three-trolleys-to-evade-gst-seized-badaun-news-c-123-1-bdn1037-172243-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जीएसटी चोरी कर तीन ट्रॉलियों में ले जाई जा रही 195 क्विंटल सरिया की जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जीएसटी चोरी कर तीन ट्रॉलियों में ले जाई जा रही 195 क्विंटल सरिया की जब्त
विज्ञापन
थाने में खड़े सरिया से लदे ट्रेक्टर ट्रॉली। संवाद
उसावां। जीएसटी चोरी कर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लादकर ले जाई जा रही सरिया राज्य कर सचल दल की टीम ने जब्त कर ली। टीम ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर उसावां क्षेत्र की सीमा में ट्रॉलियों को पकड़ा। ट्रॉलियों में 195 क्विंटल सरिया लदी थी। दो ट्रॉली गौंतरा और एक ट्रॉली अलापुर जा रही थी। तीनों ट्रॉलियां पुलिस के सुपुर्द कर दी गई हैं।
बृहस्पतिवार को राज्य कर सचल दल की टीम के टैक्स अधिकारी प्रदीप गंगवार को सूचना मिली कि जनपद शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र से आवश्यक टैक्स प्रक्रिया पूरी किए बिना बड़े पैमाने पर सरिया का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टैक्स अधिकारी प्रदीप गंगवार और आशीष निरंजन अपनी टीम के साथ मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर उसावां थाना क्षेत्र की सीमा पर पहुंचे।
इसी दौरान वहां से सरिया लदी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां गुजरती दिखीं। टीम ने उन्हें रोककर चालकों से सरिया से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर टीम ने तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अपने कब्जे में लेकर उसावां थाना पुलिस के हवाले कर दिया। टैक्स विभाग की टीम सरिया के स्रोत, उससे जुड़े दस्तावेजों और टैक्स संबंधी अभिलेखों की जांच में जुटी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
टैक्स अधिकारी प्रदीप गंगवार ने बताया कि जब्त की गई सरिया करीब 195 क्विंटल है। वहीं अगर सरिया की ऑनरशिप नहीं दिखाई जाएगी तो इस पर करीब 10 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। अगर ऑनरशिप दिखाई जाएगी तो टैक्स चोरी करने के लिए टैक्स का डबल चार्ज लिया जाएगा, जो करीब 3 लाख 20 हजार रुपये होगा। तीनों ट्रॉलियां पुलिस के सुपुर्द कर दी गई हैं।