{"_id":"5c4db785bdec224bc62b48fa","slug":"81548597125-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय्यूब की दान दी गई जमीन पर बनेगा हनुमान मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय्यूब की दान दी गई जमीन पर बनेगा हनुमान मंदिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। नाधा गांव में मुस्लिम किसान द्वारा दान की गई जमीन पर हनुमान मंदिर बनाया जाएगा। उस जमीन पर एक बोर्ड भी लगवा दिया गया है। पेयजल की व्यवस्था के लिए नल लग गया है। नींव उसी दिन भर गई थी। अब उस जगह पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भराव डाला जा रहा है। मंदिर का निर्माण भी जल्द शुरू हो जाएगा।
कुछ दिन पहले ग्रामवासी तय्यूब अली ने बाबा अजयदास महाराज को करीब छह बिस्वा जमीन दान की थी, जिसका बाबा ने बाकायदा बैनामा कराया था। शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की नाप कर दी। उसके बाद उस जगह पर चारों ओर से नींव भरवा दी गई। जमीन दान करने के दौरान गांव में तरह-तरह की चर्चा भी हुई थीं लेकिन तय्यूब अली ने कहा था कि उन्होंने जमीन दान करने के बारे में पहले ही ठान लिया था। उनकी आस्था थी। इससे परिवार वाले भी कुछ न कह सके और उन्होंने तय्यूब का ही साथ दिया। इस खबर से अन्य लोगों में भी आस्था जागी। अरुण गुप्ता ने वादा किया था कि वह एक नल और सबमर्सिबल लगवाएंगे। अभी विद्युत व्यवस्था नहीं हुई है। अरुण ने शनिवार को एक नल लगवा दिया। बाबा अजयदास ने उसी जगह पर एक बोर्ड लगवाया है। उन्होंने घोषणा की है कि इस जगह पर हनुमान मंदिर बनेगा। उसमें श्री राधा कृष्ण भी विराजेंगे। फिलहाल जगह को समतल करने के लिए दस ट्रैक्टर ट्रॉली लगाए गए हैं। उस पर भराव डाला जा रहा है।