फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जागो मोहन...जागो अकबर’, बाल गीत संग्रह का विमोचन

जागो मोहन...जागो अकबर’, बाल गीत संग्रह का विमोचन

Sun, 13 Jan 2019 06:50 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 13 Jan 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
जागो मोहन...जागो अकबर’, बाल गीत संग्रह का विमोचन
उझानी (बदायूं)। कवि और साहित्यकार टिल्लन वर्मा के बाल गीत संग्रह ‘जागो मोहन ...जागो अकबर’ का विमोचन सिडको के अध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया। रविवार को आयोजित समारोह में कवि और साहित्यकार भी जुटे। डॉ. सोनरूपा विशाल, रामबहादुर व्यथित, डॉ. अक्षत अशेष आदि ने टिल्लन वर्मा रचित बाल गीतों को बच्चों के लिए बेहतरीन बताते हुुए कहा कि बच्चों की भावनाओं को गीत के माध्यम से उजागर करना बहुत ही मुश्किल काम होता है, जिसे वर्मा ने कर दिखाया है। सिडको अध्यक्ष बीएल वर्मा, दातागंज पालिकाध्यक्ष आकाश वर्मा, डॉ. संजीव गुप्ता, प्रदीप गोयल, जयपाल थरेजा, विक्रांत मेंदीरत्ता, डॉ. गीतम सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि ने संयुक्त रूप से विमोचन किया। डॉ. सोनरूपा को सर्वथा समर्थ साहित्यकार सम्मान से विभूषित किया गया। विमोचन समारोह में पालिका सदस्य अरुण अग्रवाल, दिवाकर वर्मा, मुकेश शर्मा, मोनू शर्मा, उदित गोयल, संतोष गुप्ता, राहुल शंखधार, राजीव गोयल और संकेत मोहन शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed