{"_id":"68b2033b255cec7231032f09","slug":"80-percent-of-land-has-been-acquired-for-bareilly-mathura-highway-widening-badaun-news-c-123-1-sbly1001-145971-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बरेली-मथुरा हाईवे चौड़ीकरण के लिए 80 फीसद जमीनों का हुआ अधिग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बरेली-मथुरा हाईवे चौड़ीकरण के लिए 80 फीसद जमीनों का हुआ अधिग्रहण
विज्ञापन
बदायूं। बरेली से मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण कार्य अब रफ्तार पकड़ चुका है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने पहले दो चरण का काम पूरा करने के बाद तीसरे चरण की शुरुआत कर दी है। भूमि अधिग्रहण का काम करीब 80 फीसद पूरा हो गया है। इससे अब निर्माण की गति और तेज होने की उम्मीद है।
बरेली से मथुरा तक हाईवे के चौड़ीकरण के लिए 4,628 किसानों की भूमि अधिग्रहित की जानी थी। इनमें से 3,500 से ज्यादा किसानों की जमीन अधिग्रहित कर ली गई है। किसानों को 135 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। बचे किसानों की जमीनों के अधिग्रहण का काम चल रहा है। उनको भी मुआवजे का वितरण किया जाना है। अधिकारियों का दावा है कि मुआवजा भुगतान समयबद्ध तरीके से किया जा रहा है ताकि किसी तरह का विवाद न हो।
अधिकारियों के अनुसार सड़क चौड़ीकरण पूरा होने के बाद इस मार्ग पर यातायात सुगम होगा। फिलहाल संकरी सड़क और भारी वाहनों के दबाव से आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनती है। चौड़ीकरण से यात्रा का समय घटेगा और औद्योगिक व व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कृषि उत्पादों की ढुलाई आसान होने से किसानों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
फैक्ट फाइल
-कुल जमीन- 115 हेक्टेयर
-मुआवजा देना है- 172 करोड़
-मुआवजा वितरण धनराशि- 135 करोड़
-किसानों की ली जाएगी जमीन -4628
- किसानों को दिया गया मुआवजा-3500
-- -- -- -- -- --
वर्जन-
जमीन अधिग्रहण का काम लगभग पूरा हो चुका है। मुआवजा भी तेजी से बांटा जा रहा है, ताकि कार्यदायी संस्था समय से अपना काम पूरा कर सके। - वैभव शर्मा, एडीएम एफआर