बदायूं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलारपुर में डेंसो इंडिया लिमिटेड कंपनी की ओर से कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। कंपनी की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद कुल 80 अभ्यर्थियों का टेक्नीशियन पद के लिए चयन किया गया है।
आईआईटी प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि ऐसे प्लेसमेंट छात्रों के लिए स्वर्णिम अवसर प्रदान करते हैं और उन्हें उद्योग जगत से जोड़ते हैं। बृहस्पतिवार आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में 131 आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। चयनित अभ्यार्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर दिए गए हैं। कंपनी प्रतिनिधि गोविंद सारस्वत ने बताया कि छात्रों को कंपनी के कार्यक्षेत्र, रोजगार के अवसरों और विकास की संभावनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर सचिन कुमार सिंह, आदित्य सोनकर, अजय सैनी आदि मौजूद रहे।