फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शहवाजपुर में कुएं के पास धंसी जमीन, लोगों में दहशत

शहवाजपुर में कुएं के पास धंसी जमीन, लोगों में दहशत

Sun, 13 Jan 2019 07:25 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 13 Jan 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
शहवाजपुर में कुएं के पास धंसी जमीन, लोगों में दहशत
बदायूं। शहर के शहबाजपुर मोहल्ले में एक पुराने पटे हुए कुएं की जमीन धंसने से दहशत फैल गई। कुएं के स्थान पर करीब दो फीट से अधिक गहरा गड्ढा हो गया, वहीं उसके आसपास की जमीन धंसते हुए कुछ मकानों के करीब पहुंच गई। इसे देखकर मकान मालिकों में डर फैल गया। लोगों ने अपने छोटे बच्चों को उधर जाने से रोक लिया। कुछ लोग वार्ड सदस्य के पास पहुंचे और इसे सही कराने की मांग की।
विज्ञापन

शहबाजपुर बाल्मीकि बस्ती के लोग रविवार सुबह सोकर उठे तो कुछ घरों के बाहर एक बड़ा गड्ढा देखकर चौंक गए। इससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। कई लोग वहां एकत्र हो गए। देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई। मोहल्ले के हम्बीर सिंह और स्वदेश के मुताबिक उनके घर के सामने एक पुराना कुआं था, जिससे पहले कभी पानी भरा जाता था। समय बीतने के साथ कुआं सूख गया तो बच्चों के गिरने के डर से लोगों ने उस पर लिंटर डलवा लिया। कुएं के आसपास एरिया में सीसी डलवा दिया गया। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले कुछ जमीन धंसी सी महसूस हो रही थी, लेकिन यह इतनी धंस जाएगी, मोहल्ले वालों को इसका अनुमान नहीं था। लोग रविवार सुबह उठकर घर से बाहर निकले तो पता चला। दिन में जमीन धंसते हुए हम्बीर सिंह और स्वदेश के घर तक पहुंच गई। लोगों ने बताया कि कुएं के बराबर में जिझार सिंह, सचिन, लकी, राजीब, अमित, विनोद, रिंकू, लल्लाबाबू, सतीश, राहुल आदि लोगों के मकान हैं। अगर जमीन और धंसी तो आसपास के मकान गिर सकते हैं। इससे मोहल्ले वालों को बहुत बड़ा खतरा हो गया। इस डर से दर्जनों लोग वार्ड नंबर पांच की सदस्य सुमन के पास पहुंचे और उन्हें समस्या से अवगत कराया। उसके बाद पालिका प्रशासन को इसकी सूचना दी, परंतु देर शाम तक उस जगह पर काम शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन


लोगों ने पालिका सदस्य पर लगाए आरोप
मोहल्ले के लोगों ने वार्ड सदस्य पर आरोप लगाए है कि उनके मोहल्ले का हाल बहुत खराब है। पहले से गली टूटी पड़ी है, जिसे न तो आज तक सही कराया गया और न ही उस पर ध्यान दिया गया। उनका आरोप है कि वार्ड सदस्य ने जमीन धंसने के मामले को भी गंभीरता से नहीं लिया है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह तक जमीन कम धंसी थी, लेकिन दोपहर तक गहरा गड्ढा हो गया था। इस बारे में ईओ का अवगत करा दिया गया है। इसे सही कराया जाएगा।
सुमन, नगर पालिका सदस्य, वार्ड-पांच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed