{"_id":"5b4a3d954f1c1b51748b4c97","slug":"71531592085-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बन रहे आय, जाति, मूलनिवास प्रमाण पत्र, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बन रहे आय, जाति, मूलनिवास प्रमाण पत्र, लोग परेशान
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं बन रहे आय, जाति, मूल निवास प्रमाण पत्र, लोग परेशान
-15755 आवेदन सत्यापन के फेर में फंस
-बीडीओ और सचिव को दी गई जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सरकार और लेखपालों की खींचतान का खामियाजा आम लोगों का भुगतना पड़ रहा है। लेखपालों की हड़ताल चल रही है। ग्राम विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने आवेदनों का सत्यापन शुरू नहीं किया है। इस कारण आय, जाति और सामान्य निवास प्रमाणपत्र नहीं बन रहे हैं, जिससे लोग परेशान हैं। करीब 15755 आवेदन सत्यपान की बाट जोह रहे हैं।
लेखपालों की हड़ताल के चलते 26 जून से आय, जाति और मूलनिवास प्रमाणपत्रों के लिए ऑन लाइन आवेदनों का सत्यापन बंद चल रहा है। क्योंकि नए पढ़ाई और नौकरी के लिए जरूरी आय, जाति, मूल निवास की बेहत जरूरत पड़ रही थी। इसको लेकर मुख्य सचिव ने आदेश दिया है कि इन प्रमाण पत्रों के सत्यापन का काम अब ग्राम विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायत अधिकारियों से करवाया जाए, जिसके बाद डीएम दिनेश कुमार सिंह ने भी सभी सचिव और बीडीओ को इसके सत्यापन के निर्देश जारी कर दिए। लेकिन एक सप्ताह से प्रमाण बनना तो अलग बात है, अब तक शासन के आदेश को पालन शुरू नहीं हो सका है। इस वजह से अभी तक 7398 जाति, 5023 आय और 3334 मूल निवास पत्रों के लिए आवेदन का सत्यापन लंबित है। बीडीओ का कहना है कि दो दिन पहले प्रमाण पत्रों के सत्यापन का काम करने का आदेश मिला है। काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी।