फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   69.68 percent voting in five gram panchayats

Budaun News: पांच ग्राम पंचायतों में 69.68 प्रतिशत मतदान

Fri, 03 Mar 2023 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
69.68 percent voting in five gram panchayats
(02 बीडीएन-15) दहगवां के समसपुर कूबरी गांव में मतदान के लिऐ लगी महिलाओं की कतार।संवाद
- संबंधित ब्लॉक में जमा कराई गईं मतपेटियां, कल होगी मतगणना
विज्ञापन

- मतदान केंद्रों पर तैनात रहे सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बृहस्पतिवार को जिले की पांच ग्राम पंचायतों में प्रधान पदों पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। सुबह से मतदान केंद्रों पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था रही। शाम तक मतदान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात रहे। शाम पांच बजे तक 69.68 प्रतिशत मतदान हुआ। सभी मतपेटिकाएं संबंधित ब्लॉक में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा करा दी गई हैं। शनिवार को मतों की गणना की जाएगी।
जिले में उसावां ब्लॉक क्षेत्र के बछेली दारानगर, दहगवां ब्लॉक क्षेत्र के समसपुर कूबरी, आसफपुर के ललुआ नगला, बिसौली के मैथरा और बेहटा पाठक ग्राम पंचायत में उपचुनाव कराया गया। सभी मतदान केंद्रों पर बुधवार शाम ही पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं थीं। पुलिस पीएसी की मौजूदगी में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। पांचों ग्राम पंचायतों में कुल 8407 मतदाता थे। उनमें 3167 पुरुष और 2691 महिलाओं ने मतदान किया। कुल 5858 वोट पड़े। शाम पांच बजे तक चली पोलिंग में 69.68 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

पांचों ग्राम पंचायतों पर 21 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। मतदान के दौरान सभी प्रत्याशी मैदान में दिखाई दिए। मतदान के बाद सभी मतपेटियों को संबंधित ब्लॉक में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया गया है। वहां भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। चार मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत मैथरा - कुल वोट- 1807
- वोट पड़े- 1149
- प्रत्याशी- चार

ग्राम पंचायत बेहटा पाठक
- कुल वोट- 2226
- वोट पड़े- 1252
- प्रत्याशी- चार

ग्राम पंचायत बछेली दारानगर - कुल वोट- 1767
- वोट पड़े- 1426
- प्रत्याशी- छह

ग्राम पंचायत समसपुर कूबरी - कुल वोट- 1300
- वोट पड़े- 1158
- प्रत्याशी- चार

ग्राम पंचायत ललुआ नगला
- कुल वोट- 1300
- वोट पड़े- 872
- प्रत्याशी- चार

दो ग्राम पंचायतों में पत्नियां और चार में उम्मीदवार बेटे
ग्राम पंचायत ललुआ नगला के प्रधान विजयभान की 20 दिन पहले मृत्यु हुई थी। इस उपचुनाव में उनके बेटे निखिल ने अपना नामांकन कराया, तो मैथरा के प्रधान प्रहलाद की अगस्त में बीमारी से मृत्यु हो गई थी। इस चुनाव में उनके बेटे राहबहादुर ने अपना नामांकन कराया। इधर, बेहटा पाठक के प्रधान प्रेमपाल की चार माह पहले मृत्यु हुई थी। उनकी पत्नी प्रेमवती और वहीं बछेली दारानगर की सुनहरी देवी ने अपना पर्चा भरा था। सुनहरी देवी के पति राजबहादुर सिंह की ढाई माह पहले एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उधर, समसपुर कूबरी के प्रधान रामप्रसाद की 26 नवंबर 2022 को मृत्यु हुई थी। इस उपचुनाव में उनके दो बेटों प्रदीप और संजीव ने नामांकन कराया।

बेहटा पाठक में पिता-पुत्र और समसपुर कूबरी में सगे भाई मैदान में
यह उपचुनाव भी काफी दिलचस्प रहा। जहां बेहटा पाठक ग्राम पंचायत में मृतक प्रधान की पत्नी चुनाव में उतरी तो वहीं एक पिता पुत्र भी मैदान में उतरे। यहां रधुवीर बेटे और गंगाराम पिता ने भी अपना पर्चा भरा। दूसरी ओर समसपुर कूबरी में प्रधान रहे रामप्रसाद के दो बेटे मैदान में थे। रामप्रसाद के बेटे प्रदीप और संजीव ने पर्चा भरा।


बृहस्पतिवार को जिले में पांच ग्राम पंचायतों पर उपचुनाव हुआ। इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था रही। कहीं भी कोई विवाद नहीं हुआ। पूरा मतदान शांतिपूर्वक रहा। पांचों ग्राम पंचायतों में 69.68 प्रतिशत मतदान हुआ। अब शनिवार को मतगणना होगी। स्ट्रांग रूम में मतपेटिकाएं रखवा दी गईं हैं।
- मनोज कुमार, डीएम

(02 बीडीएन-15) दहगवां के समसपुर कूबरी गांव में मतदान के लिऐ लगी महिलाओं की कतार।संवाद

(02 बीडीएन-15) दहगवां के समसपुर कूबरी गांव में मतदान के लिऐ लगी महिलाओं की कतार।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed