फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   62 candidates appeared in the practical examination of Botany

Budaun News: वनस्पति विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हुए 62 परीक्षार्थी

Sat, 21 Jun 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
62 candidates appeared in the practical examination of Botany
परीक्षा के दौरान मौ​खिक सवाल पूछते परीक्षक। स्रोत महाविद्यालय
बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की वनस्पति विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा शुक्रवार को संपन्न हो गई। महाविद्यालय की डॉ. प्रियंका सिंह ने बताया कि बीएससी द्वितीय सेमेस्टर में कुल 65 परीक्षार्थियों में से 62 परीक्षार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर से आए परीक्षक डॉ. हितेंद्र कुमार ने छात्र छात्राओं से विषय आधारित सवाल पूछे। इस दौरान छात्र-छात्राओं को पौधों की वृद्धि और विकास को प्रभावित करने वाले कारकों से जुड़े प्रयोगों व पौधों की शारीरिक रचना के बारे में पूछा। इसके बाद प्रकाश, तापमान और जल के प्रति पौधों की प्रतिक्रिया को समझने के लिए भी प्रयोग किए गए। इस मौके पर डॉ. रविंद्र सिंह यादव, डॉ सचिन कुमार राघव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed