फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

Wed, 30 Jan 2019 09:26 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Wed, 30 Jan 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी को किया नमन, दी श्रद्धांजलि
बदायूं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीद पार्क में डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दो मिनट का मौन रखा और राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। जिले में अन्य जगहों पर भी कार्यक्रम कर उन्हें नमन किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हम यह संकल्प लें, कि जिले में विकास करके उसे आगे बढ़ाएंगे। शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को गरीब व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। गरीब पात्र व्यक्ति कोई भी योजना से वंचित न रहे। इस मौके पर एडीएम एफआर महेंद्र सिंह, रामनिवास शर्मा आदि मौजूद रहे। उच्च प्राथमिक स्कूल मझिया में दो मिनट का मौन रखा गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गीता सिंह, प्रतिभा सिंह, श्वेता गुप्ता, राजीव कुमार आदि थे। बीएसए रामपाल सिंह राजपूत ने कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में महात्मा गांधी के पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मनोज कुमार, गौरव यादव कामेंद्र आदि मौजूद रहे। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में एनएसएस प्रथम इकाई की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ.साधना अग्रवाल, डॉ. सरला चक्रवती, अंजली, आरती, रानी, निधि मौजूद रही। ऊं नमो शिवाय डॉ.वीपी सिंह सोलंकी आवासीय इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ.वीपी सिंह सोलंकी, प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने बच्चों को गांधीजी के जीवन के बारे में बताया। जिला अपराध निरोधक कमेटी की ओर से कैंप कार्यालय पर कार्यक्रम हुए। इस्लामनगर। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में डीआईओएस राममूरत ने दो मिनट का मौन धारण कराकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य कल्पना गुप्ता मौजूद रहीं। थाना परिसर में भी दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष सुधाकर सिंह , एसआई हरीश चंद्र शर्मा, नरेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
कुष्ठ रोग मिटाने की ली शपथ
बदायूं। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कुष्ठ रोग मिटाने की शपथ ली। सीएमओ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि जनपद को कुष्ठ रोग से पूरी तरह मुक्त करना है। इसके लिए जितनी जल्द हो सके कुष्ठ रोगियों को तलाश करें और उनका इलाज शुरू कराएं। डॉ. अनवर सादात, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. केके जौहरी, सुधा सोलंकी, अरुण कुमार अग्निहोत्री, संतोष कुमार, राजेश राय, रफत हुसैन, ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed