फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गुधनी में गुधनी में मनाई गई गुरु गोबिंद सिंह की जयंती

गुधनी में मनाई गई गुरु गोबिंद सिंह की जयंती

Sun, 13 Jan 2019 06:50 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 13 Jan 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
गुधनी में गुधनी में मनाई गई गुरु गोबिंद सिंह की जयंती
बिल्सी। आर्य समाज गुधनी में रविवार को साप्ताहिक सत्संग के मौके पर राष्ट्र कल्याण की भावना के साथ यज्ञ किया गया। यज्ञ के पश्चात राष्ट्र के गौरव महान पुरुष गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उनको याद किया गया। आचार्य संजीव रूप ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी वह दिव्य पुरुष थे, जिन्होंने धर्म के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया था। उन्होंने बलिदान की उस सनातन परंपरा को जीते हुए दुनिया को संदेश दिया कि धन, परिवार एवं शरीर को भी छोड़ा जा सकता है लेकिन धर्म को नहीं छोड़ा जा सकता। मुगलों ने उन्हें अनेक भीषण यातनाएं दीं, लेकिन उन्होंने इस्लाम कुबूल नहीं किया। अगरपाल सिंह ने कहा कि हम सबको अपने राष्ट्र के हित के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। प्रज्ञा आर्य ने भजन गाए। संस्कारशाला की बेटियों ने वेदपाठ किया। इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह, संतोष कुमारी, सूरजवती देवी, साहब सिंह, विचित्रपाल सिंह, राकेश आर्य, बद्री प्रसाद आर्य, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed