{"_id":"5b43a5f84f1c1b56238b571b","slug":"61531160056-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसकर नव विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से झुलसकर नव विवाहिता की मौत
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो -38
आग से झुलसकर नव विवाहिता की मौत
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नबीगंज में खाना बनाते समय गैस से आग लगने पर एक नवविवाहिता झुलस गई। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गांव नबीगंज निवासी सलीम की शादी छह माह पूर्व गांव संग्रामपुर निवासी असरार की पुत्री फातमा से हुई थी। परिजनों के मुताबिक सोमवार को फातमा घर में अकेली थी। वह दोपहर को गैस पर खाना बना रही थी। इस दौरान गैस चूल्हे के ठीक ऊपर बनी अलमारी से अचानक कैरोसिन से भरी डिब्बी गैस चूल्हे पर गिर गई। गैस चूल्हे से आग की लपटें निकलने लगी, जिससे फात्मा के कपड़ों में आग लग गई। उसकी चीख सुनकर दौड़े परिवार वालों ने किसी तरह आग बुझाई। मगर तब तक वह गंभीर रुप से झुलस चुकी थी।