{"_id":"599bb42c4f1c1b930a8b4730","slug":"61503376428-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगत के रिजौली गांव में बुखार से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगत के रिजौली गांव में बुखार से युवक की मौत
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मूसाझाग। जगत ब्लॉक में फैले बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। अब तक कई गांवों को बुखार गिरफ्त में ले चुका है। ललबुझिया गांव में बुखार से पांच मौतों के बाद सोमवार को रिजौली गांव में एक युवक की मौत हो गई। गांव में दो दर्जन से ज्यादा लोग बुखार की चपेट में हैं।
रिजौली गांव निवासी 40 वर्षीय राम लड़ैते को चार दिन से बुखार आ रहा था। वह अपना इलाज गांव में ही निजी डॉक्टर से करा रहा था। सोमवार दोपहर राम लड़ैते की हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उनको लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे। इससे पहले ही राम लड़ैते ने दम तोड़ दिया। गांव में दो दर्जन से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं। बुखार से मौतों को लेकर इस गांव में भी लोग दहशत में हैं।
-------
आसफपुर के कई गांवों में बुखार का प्रकोप
फैजगंज बेहटा। आसफपुर ब्लॉक के कई गांवों में बुखार ने पैर पसार लिए हैं। क्षेत्र के गांव सुरैनी पापड़ी, सिसरका, दूंदपुर समेत कई गांवों में दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित हैं। ज्यादातर लोग निजी डॉक्टरों के यहां इलाज करा रहे हैं। हालांकि, आसफपुर ब्लॉक में बुखार से मौत का अभी कोई मामला सामने नहीं आया है। इधर बुखार से जिले के बाकी हिस्सों में हो रहीं मौतों को लेकर यहां के लोग भी दहशत में हैं।