{"_id":"688fb740b1fb42a7ba08da6d","slug":"55-thousand-saplings-will-be-planted-in-chandanpur-in-place-of-trees-cut-during-highway-widening-badaun-news-c-123-1-sbly1001-144448-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हाईवे चौड़ीकरण में काटे जाने वाले पेड़ों के बदले चंदनपुर में लगाएंगे 55 हजार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हाईवे चौड़ीकरण में काटे जाने वाले पेड़ों के बदले चंदनपुर में लगाएंगे 55 हजार पौधे
विज्ञापन
बदायूं। कासगंज-बदायूं हाईवे चौड़ीकरण में काटे जाने वाले पेड़ों के बदले 55 हजार पौधे लगाने के लिए जमीन मिल गई है। कछला के पास वन विभाग ने चंदनपुर वनखंड की जमीन पर पौधे लगाने की अनुमति दे दी है। अब हाईवे किनारे पेड़ों की कटाई शुरू हो जाएगी। उसके बाद चौड़ीकरण के काम में तेजी आएगी।
एनएचएआई की ओर से हाईवे का चौड़ीकरण किया जाना है। चौड़ीकरण के दूसरे और तीसरे चरण के काम के लिए 5560 पेड़ काटे जाने हैं। एक पेड़ कटाने पर 10 पौधे लगाने होंगे। ऐसे में एनएचएआई ने पौधरोपण के लिए कासगंज और बदायूं जनपदों में जमीन मांगी थी। कासगंज में उपयुक्त जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी। जिले के वन विभाग ने चंदनपुर में 98 हेक्टेयर भूमि मुहैया कराई है। ऐसे में अब कासगंज में काटे गए पेड़ों के बदले भी पौधे बदायूं में ही लगाए जाएंगे। एनएचएआई को पौधे देने के लिए वन विभाग से बात हो गई है। जल्द ही पौधों की प्रजातियों, संख्या और रोपण तिथियों दे दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि मानसून सीजन को देखते हुए जल्द ही रोपण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
-- -- --
वर्जन--
- सड़क निर्माण और विकास कार्यों के कारण पेड़ों की कटाई मजबूरी में हो जाती है, लेकिन इसके बदले पौधरोपण करके पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है। ऐसे में शासन के निर्देशों के अनुसार एनएचएआई को पौधरोपण करने के लिए जमीन उपलब्ध करा दी है। - प्रदीप कुमार, वानिकी अधिकारी

वर्जन