फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   धूमधाम से मनाया चंद्रप्रभु का मोक्ष कल्याणक

धूमधाम से मनाया चंद्रप्रभु का मोक्ष कल्याणक

Tue, 26 Feb 2019 12:53 AM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया चंद्रप्रभु का मोक्ष कल्याणक
बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में सोमवार को जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु स्वामी का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया। यहां सबसे पहले जैन समाज के लोगों ने भगवान जिनेंद्र स्वामी का मंगल जलाभिषेक कर शांतिधारा की। उसके बाद सभी ने पूजा कर अर्ध्य समर्पित किए। भगताम्मर महिला मंडल से रेखा जैन ने बताया कि तीर्थंकर भगवान के गर्भ में आने से छह माह पूर्व से लेकर जन्म पर्यन्त 15 मास तक उनके जन्मस्थान में कुबेर द्वारा प्रतिदिन तीन बार साढ़े तीन करोड़ रत्नों की वर्षा होती है। यह भगवान के पूर्व अर्जित कर्मों का शुभ परिणाम है। गर्भ वाले दिन से पूर्व रात्रि को माता को 16 उत्तम स्वप्न दिखते हैं। जिन पर भगवान का अवतरण मानकर माता-पिता प्रसन्न होते हैं। तीर्थंकर के जन्म से छह माह पूर्व रत्नों की वर्षा होती है। इस मौके पर सतीश जैन, संतोष जैन, अजीत कुमार, अमित कुमार, सुनील कुमार, अनिल जैन, निर्भय कुमार, स्वीटी जैन, मोना जैन, ममता जैन, चुन्नी जैन, नीलम जैन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed