फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मुख्य नाला बंद करने से सड़क बनी तालाब

मुख्य नाला बंद करने से सड़क बनी तालाब

Sun, 27 Jan 2019 09:26 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sun, 27 Jan 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
मुख्य नाला बंद करने से सड़क बनी तालाब
दातागंज। तहसील क्षेत्र के गांव दियोरी में मुख्य नाला बंद कर दिए जाने से गंदा पानी सड़क पर आ गया है, जिसकी वजह से सड़क तालाब सी बन गई है। लिहाजा, लोगों को गंदे पानी के बीच से ही गुजरना पड़ रहा है। जलभराव के कारण संक्रामक रोगों के फैलने का भी लोगों को खतरा सताने लगा है। बावजूद इसके कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

काफी दिनों से गांव दियोरी के लोग मुख्य सड़क पर हुए जलभराव को लेकर परेशान हैं। गांव के लोगों ने बताया कि काफी दिनों पहले मुख्य नाले को बंद कर दिया गया है जिसके चलते उसका पानी सड़क पर आ गया है। जलभराव होने से हर कोई दुखी है। बोले-इस समस्या से वह प्रधान को कई बार अवगत करा चुके हैं किंतु इसे दूर नहीं किया गया है। लोगों ने कहा है कि जलभराव के कारण हर समय दुर्गंध भी आती है जिसकी वजह से लोगों को संक्रामक रोगों के फैलने का भी डर सता रहा है। इधर, प्रधान मुन्ना लाल का कहना है कि सफाई कर्मचारी कभी कभार आता है। अकेला सफाई कर्मी भी नाले को साफ नहीं कर सकता। इससे जुड़ा दूसरा नाला निजी जगह में हैं। जल्द ही इस समस्या को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed