फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ‘जरूरत पड़ी तो विकास भवन में होगी तालाबंदी’

‘जरूरत पड़ी तो विकास भवन में होगी तालाबंदी’

Wed, 20 Sep 2017 10:47 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
‘जरूरत पड़ी तो विकास भवन में होगी तालाबंदी’
विज्ञापन

बदायूं/ वजीरगंज/ सैदपुर। मंगलवार को आवास आयुक्त ने डीआरडीए कार्यालय के निरीक्षण के बाद ब्लाक वजीरगंज में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर स्थलीय निरीक्षण किया। सैदपुर की पीएचसी, वजीरगंज स्थित आसरा आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बिसौली-कछला मार्ग से नगला डल्लू वाया वैरमई खुर्द, बनाई जा रही सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता को परखा। सैदपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अनियमितताएं देखकर आवास आयुक्त धीरज साहू भड़क गए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
तकनीकी जांच टीम के अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, आरईडी तथा डीआरडीए के एई से गुणवत्ता की जांच कराई। टीम ने प्लास्टर तथा ईंटों को तोड़कर गुणवत्ता को परखा। तरी (पानी का छिड़काव) की कमी के कारण जगह-जगह प्लास्टर छूटने की खामी पाई गई। आसरा आवास योजना के तहत 276 के सापेक्ष 120 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। वर्ष 2014 में दस करोड़ 86 लाख की लागत से यह परियोजना शुरू की गई थी। परियोजना अधिकारी डूडा बीबी सिंह ने बताया कि दिसंबर 2017 तक कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को निर्माण कार्य पूरा करना है। नोडल अधिकारी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 424.833 लाख रुपये की लागत से 8.600 किलोमीटर लंबी बिसौली-कछला मार्ग से नगला डल्लू वाया वैरमई खुर्द बनाई जा रही सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने तकनीकी टीम से अपने सामने सड़क को खुदवाकर गुणवत्ता की जांच कराई। आवास आयुक्त ने प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। शाम को उन्होंने नामामि गंगे योजना के अंतर्गत विकास खंड सहसवान के ग्राम शुजातगंज बेला में ओडीएफ गांव में विकास कार्यां की समीक्षा की और निर्माण कार्यां को भी देखा। विद्युत कनेक्शन तथा विद्युत आपूर्ति की जानकारी ली। शौचालय निर्माण और राशन संबंधी जानकारी ली तो सब सही पाया गया। जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने बताया कि जिन लोगों को वृद्धावस्था, विधवा पेंशन नहीं मिल रही है, वह लोग सहसवान विकास खंड में पहुंचकर अपना आवेदन ऑनलाइन कराएं। उन्होंने कहा कि मिशन इन्द्रधनुष सघन टीकाकरण अभियान में सभी बच्चों को टीका जरूर लगवाएं। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्र प्रकाश, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र सिंह एवं जिला विकास अधिकारी सेवाराम चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------------
डीआरडीए का निरीक्षण करने पहुंचे आवास आयुक्त
कर्मचारी मिले हड़ताल पर, बुकलेट के आधार पर की कार्यों की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। आवास आयुक्त धीरज साहू विकास भवन स्थित डीआरडीए का निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन कर्मचारी हड़ताल पर थे। इस वजह से आवास आयुक्त को पीडी कार्यालय में ही बैठकर डीआरडीए के कार्यों की समीक्षा बुकलेट के आधार पर करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों के बजट अभाव में वेतन आहरण न होने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शासन से बजट की मांग करने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण बुकलेट में वर्ष 2012-13 के विधायक निधि तथा 2013-14 के सांसद निधि के कार्य अब तक पूर्ण न होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विधायक निधि में धनराशि की पहली किश्त जारी हो गई, तो निर्माण कार्य शुरू क्यों नहीं किए गए। उन्होंने संभावना व्यक्त की कि प्रथम किश्त में जारी धनराशि से निर्माण कार्य कराए ही नहीं गए हैं अथवा उन कार्याें की गुणवत्ता खराब है। इसलिए दूसरी किश्त जारी नहीं हो सकी है। सीडीओ शेषमणि पांडेय को हिदायत दी कि अपूर्ण निर्माण कार्याें का स्थलीय निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर कार्याें को पूर्ण कराया जाए। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र सिंह, एसपी सिटी कमल किशोर, पीडी डीआरडीए विजय कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी सेवाराम चौधरी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी करनजीत सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
-----
फोटो-4
‘जरूरत पड़ी तो विकास भवन में होगी तालाबंदी’
वेतन न मिलने पर आक्रोशित डीआरडीए कर्मचारियों ने दिया धरना अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। ग्राम विकास अभिकरण के कर्मचारियों का चार माह से वेतन न मिलने और परियोजना निदेशक की ओर से अभद्र व्यवहार को लेकर डीआरडीए इंपलाइज यूनियन के तहत विकास भवन परिसर में कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन धरना दिया। उनका कहना है कि वेतन को लेकर 15 दिन पहले दिए प्रार्थना पत्र पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

धरना के दौरान विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार आर्य ने कहा कि डीआडीए कर्मियों की मांगे जायज हैं, विकास भवन की यूनियन उनके साथ है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता हुई तो वे विकास भवन में तालाबंदी करेंगे। डीआडीए यूनियन के अध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि पीडी विजय श्रीवास्तव की वजह से तीन माह का वेतन रुका हुआ है। इस मौके पर महामंत्री राजीव गुप्ता, कमल कुमार, ऋषि कुमार, फहीम अली, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, राजीव भारती, अनिल गुप्ता, राजीव पाल सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed