फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   42,783 cases were settled in Lok Adalat

Budaun News: लोक अदालत में 42,783 वादों का किया निस्तारण

Sun, 09 Mar 2025 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
42,783 cases were settled in Lok Adalat
न्यायालय परिसर में फरियादियों की ​शिकायतें सुनते बैंक के अ​धिकारी। संवाद
बदायूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने किया। इसमें जनपद न्यायालय, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, स्थायी लोक अदालत, उपभोक्ता फोरम, कलक्ट्रेट और सभी तहसील मुख्यालय शामिल थे।
विज्ञापन

आपसी समझौते के आधार पर कुल 114 पारिवारिक विवादों का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी एवं मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण मचला अग्रवाल ने 45 मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं का निस्तारण कर 3.61 करोड़ रुपये की धनराशि पीड़ितों को बतौर क्षतिपूर्ति दिलाई। इसके अलावा उपभोक्ता फोरम में चार वादों में से दो वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें 18,26,313 रुपये की धनराशि पीड़ितों को बतौर क्षतिपूर्ति दिलाई गई।
विज्ञापन



मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 2006 मामलों का किया निस्तारण
राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों के 1016 मामले आए, जिसमें भारत संचार निगम लिमिटेड के 17, राजस्व संबंधित 376 मामले, स्थानीय निकाय के 812 एवं अन्य प्रकार के कुल 40562 मामले में आए। इसमें कुल 35744 प्री-लिटिगेशन मामलों का एवं न्यायालयों में लंबित फौजदारी एवं सिविल वादों में 7039 वादों का निस्तारण हुआ। इसमें से 2006 मामलों का निस्तारण मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 42783 वादों का निस्तारण हुआ। लोक अदालत में सभी न्यायिक अधिकारी, जिला सिविल बार एसोसिएशन एवं जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता संबंधित बैंक के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फिर एक-दूजे के हुए शाहिद और नन्हीं
बदायूं। राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश ने साल 2023 से अलग रह रहे दंपती के बीच समझौता कराया। कादरचौक क्षेत्र की नन्हीं का सिविल लाइंस शाहजहांपुर निवासी अपने पति शाहिद से विवाद हो गया था। वह साल 2023 से अपने मायके में ही रह रहीं थीं। उनके बीच विवाद की वजह से मुकदमेबाजी चल रही थी। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर न्यायाधीश ने दंपती के बीच का विवाद खत्म कराते हुए समझौता करा दिया। नन्हीं ने भी सारे विवाद को भुलाकर शाहिद के साथ जाने का निर्णय किया। वहीं पति ने भी नन्हीं का हर तरह से खयाल रखने का वादा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed