{"_id":"5c013d15bdec2241bd3dc49e","slug":"41543585045-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार वाहनों पर लगाई जाए रोक : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामार वाहनों पर लगाई जाए रोक : डीएम
Updated Fri, 30 Nov 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डग्गामार वाहनों पर
रोक लगे : डीएम
रोड पर अवैध तरीके से वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई हो
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। डग्गामार वाहनों पर रोक लगाई जाए। वाहनों में सवारियां लटकाकर न जाएं। स्कूली वाहनों की फिटनेस सही होनी चाहिए। प्रशिक्षण के जरिए ड्राइवर एवं कंडक्टर को बच्चों को गाड़ी से उतरने के बाद सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के बाद ही आगे बढ़ने के बारे में बताया जाए। पुलिस लाइन चौराहे पर बसों एवं ऑटो द्वारा सवारिया न बिठाई जाएं और रास्ते में लगने वाली दुकानों को हटवाया जाए।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि अध्यापक यह सुनिश्चित कराएं कि कोई बच्चा बिना लाइसेंस के वाहन न चलाए। एआरटीओ सुहेल अहमद को निर्देश दिए कि ओवरलोडिंग वाले वाहनों को न चलने दिया जाए। पीडब्ल्यूडी के अफसरों को सड़कों पर बने अवैध कट तुरंत बंद करने को कहा। कहा कि प्रत्येक वाहन में रिफ्लेक्टर टैप अवश्य लगाए जाएं।
डीएम ने कहा कि सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े किए जाने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। विद्यालयों में चल रहे वाहनों पर निर्धारित सुरक्षा मानकों को लागू कराए जाए।