फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   40 transformers blew up in four days due to the heat.

Budaun News: तपिश से चार दिन में 40 ट्रांसफाॅर्मर फुंके

Fri, 22 May 2026 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 22 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
40 transformers blew up in four days due to the heat.
म्याऊं बिजली उपकेंद्र पर लगे ट्रांसफार्मर में लगाए गए कूलर। संवाद
बदायूं। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। भीषण गर्मी के चलते जिले में पिछले चार दिनों में 40 से अधिक ट्रांसफाॅर्मर फुंक चुके हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिजली संकट गहराता जा रहा है। शहर में जहां रोजाना चार से पांच घंटे तक अघोषित कटौती हो रही है, वहीं गांवों में आठ घंटे से अधिक बिजली गुल रहने से लोग बेहाल हैं। दिन में तेज धूप और लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं, वहीं रात में उमस और गर्म हवाओं ने लोगों की नींद छीन ली है। हालात यह हैं कि सुबह से ही अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। ऐसे में बिजली की बढ़ती मांग ने विद्युत व्यवस्था की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन

पहले से कई गुना बढ़ा बिजली का लोड
विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सामान्य दिनों की तुलना में इस समय बिजली की खपत में करीब 25 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है। भीषण गर्मी के कारण घरों में एसी, कूलर, पंखे, फ्रिज और पानी की मोटरों का लगातार उपयोग हो रहा है। इसके अलावा इंडक्शन, हीटर, रोटीमेकर मशीन और अन्य विद्युत उपकरणों के इस्तेमाल से भी ट्रांसफाॅर्मरों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। अधिकारियों का कहना है कि कई स्थानों पर पुराने और कम क्षमता वाले ट्रांसफाॅर्मरों पर निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक लोड पड़ रहा है। लगातार ओवरलोड रहने और अत्यधिक तापमान के कारण ट्रांसफाॅर्मरों का तेल गर्म होकर जलने लगता है, जिससे वे फुंक जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------
हर रोज फुंक रहे चार से पांच ट्रांसफाॅर्मर
जिले के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बिजली की आंख-मिचौली जारी है। हालात यह हैं कि हर रोज औसतन चार से पांच ट्रांसफाॅर्मर खराब हो रहे हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद कई क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, इससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा दिक्कत सामने आ रही है। बिजली कटौती के कारण पेयजल संकट भी गहराने लगा है। वहीं शहर में रात के समय बिजली जाने से लोगों को घरों की छतों और सड़कों पर समय बिताना पड़ रहा है।

------------------------------------------
ट्रांसफाॅर्मर ठंडा रखने को लगाए जा रहे पंखे और कूलर
भीषण गर्मी और बढ़ते लोड को देखते हुए विद्युत निगम ने ट्रांसफाॅर्मरों को ठंडा रखने के लिए विशेष इंतजाम शुरू कर दिए हैं। कई बड़े उपकेंद्रों और ट्रांसफाॅर्मरों के पास पंखे और कूलर लगाए जा रहे हैं, ताकि उनका तापमान नियंत्रित रखा जा सके और बिजली आपूर्ति बाधित न हो।
-------------------------------
आवास विकास उपकेंद्र की कार्यशाला में दिन-रात चल रहा काम
फुंके और खराब ट्रांसफाॅर्मरों की मरम्मत के लिए शहर में आवास विकास उपकेंद्र स्थित बिजली विभाग की कार्यशाला में दिन-रात काम चल रहा है। यहां तकनीकी कर्मचारी खराब ट्रांसफाॅर्मरों की जांच, कॉइल बदलने, तेल भरने और अन्य मरम्मत कार्य में जुटे हैं। विभाग का दावा है कि ट्रांसफाॅर्मर खराब होने की सूचना मिलने के बाद उन्हें जल्द बदलने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि ट्रांसफाॅर्मरों की लगातार बढ़ती खराबी के कारण कई जगह आपूर्ति बहाल होने में देरी भी हो रही है।
वर्जन
जिले में खराब हो रहे ट्रांसफाॅर्मरों को समय से बदलवाया जा रहा है। बढ़ते बिजली लोड को देखते हुए कई स्थानों पर ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने की कार्ययोजना बनाई गई है, ताकि ओवरलोडिंग की समस्या कम हो सके।
- अजय कुमार, अधीक्षण अभियंता

म्याऊं बिजली उपकेंद्र पर लगे ट्रांसफार्मर में लगाए गए कूलर। संवाद

म्याऊं बिजली उपकेंद्र पर लगे ट्रांसफार्मर में लगाए गए कूलर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed