{"_id":"6a9f0795ed45517d8707738f","slug":"32-players-from-16-teams-showcased-their-skills-in-badminton-badaun-news-c-123-1-bdn1010-172560-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बैडमिंटन में 16 टीमों के 32 खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बैडमिंटन में 16 टीमों के 32 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Tue, 08 Sep 2026 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
बिसौली के द विजडम बैडमिंटन टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी। संवाद
बिसौली। नगर के एक स्कूल में चल रहे द विजडम बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 में पहले दिन आठ मुकाबले हुए। इसमें 16 टीमों के 32 खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। कई मुकाबले आखिरी अंक तक संघर्षपूर्ण रहे, जिनमें से तीन मुकाबले तीन सेट तक चले।
पहले मुकाबले में यश-हर्ष ने ओमेंद्र-दीपक की जोड़ी को टक्कर दी। योगेश-मन्नू और हैप्पी-अन्नू के बीच भी कांटे की टक्कर हुई। शिवम वार्ष्णेय-मितांश पाराशरी की जोड़ी को दीपांशु-अभिजीत ने 2-0 से हराया। राजू साहनी-शिविन और विवेक सक्सेना-मानव के बीच मुकाबला तीन सेट तक चला। शिखर मिश्रा-शुभम गर्ग और विशु गोयल-विभोर अग्रवाल के बीच मुकाबले में विशु-विभोर की टीम विजयी रही।