{"_id":"599911284f1c1bea5b8b464d","slug":"31503203624-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय स्तर पर खेलने को फुटबॉल की तीनों टीमों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय स्तर पर खेलने को फुटबॉल की तीनों टीमों का चयन
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)।
हरबिलास गोयल इंटर कॉलेज में शनिवार को जिले के माध्यमिक कॉलेज के छात्र और छात्राओं ने फुटबॉल मैच खेलकर अपनी काबलियत प्रदर्शित की। इसी दौरान मंडलीय स्तर पर खेलने के लिए तीन टीमों का चयन किया गया। बालक वर्ग की अंडर-14 और अंडर-19, बालिका वर्ग की अंडर-19 की टीमें मंडलीय फुटबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।
कॉलेज परिसर में फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू होने पर ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। मेजबान कॉलेज के अलावा हरिभगवान अग्रवाल इंटर कॉलेज, भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज, बदायूं के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, बिसौली के मदनलाल इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बालक और बालिका वर्ग की छह टीम बनाकर आपस में मैच कराए गए। निर्णायक मंडल में चांद मोहम्मद, रियाजुल, इकबाल और सीपी सिंह शामिल रहे। प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर प्रवीण कुमार और मीरा यादव के साथ टीमों के कोच और शिक्षक भी मौजूद थे।
-----------------
मंडलीय फुटबॉल टीमें
बालक वर्ग अंडर- 14
पीयूष कश्यप, सजर अंसारी, विष्णु कुमार, आसिफ सैफी, मोहम्मद समीर, दिव्यांशु शर्मा, मोहम्मद युसूफ, शिवम शर्मा, अजय शाक्य, मोहम्मद रियान, गौरव कश्यप, विजय यादव,सजल मेहरा, अंकित और समीर गुप्ता।
विज्ञापन
--
बालक वर्ग अंडर- 19
ललित कुमार, आशीष माहेश्वरी, वैभव तोमर, आकाश, नितिन सागर, माजिद अली, आदित्य यादव, चरनजीत, इरफान अली, नूर इस्लाम, रिभष राघव, राजू, भवेश शर्मा, हरवंश गौतम, अभिषेक राठौर और हर्षित सिंह।
--
बालिका वर्ग अंडर- 19
रूपवती, सोनम, बृजबाला, कविता, रीतिका, गौरी शर्मा, प्रगति शाक्य, रवीना, पूजा यादव, श्वेता झा, दीक्षा, कनिष्का शर्मा, हिमानी, लक्ष्मी और शशिबाला।