{"_id":"65ac3a9c60b3dd73c40de7a9","slug":"2634-candidates-took-the-entrance-exam-badaun-news-c-123-1-sbly1001-12012-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 2634 परीक्षार्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 2634 परीक्षार्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
जीआईसी परीक्षा केंद्र से जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देकर बाहर निकलते बच्चे।संवाद
बदायूं। जिले में 13 केंद्रों पर शनिवार को आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। प्रवेश परीक्षा में 6802 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण था, इनमें से 2634 परीक्षार्थी शामिल हुए। 4168 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
शासन की तरफ से हर साल जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसमें चयनित छात्र-छात्राओं को कक्षा छह से 12 तक निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। इस दौरान चयनित छात्र-छात्रों को आवासीय सुविधा का भी लाभ दिया जाता है।
ऐसे में जिले में 13 केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर से कक्षा पांच पास 6802 छात्र- छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया था, लेकिन शनिवार को हुई प्रवेश परीक्षा में महज 2634 छात्र-छात्राएं ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे। विभाग के अनुसार 4168 छात्र-छात्राएं परीक्षा के दौरान गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
परीक्षा को नकलविहीन बनाने के उद्देश्य से सभी परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट पर छात्र-छात्राओं की गहनता से जांच की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.प्रवेश कुमार ने बताया कि जिले में शांतिपूर्वक परीक्षा का आयोजन हुआ।
-
परीक्षा के दौरान दौड़ते रहे सचल दल
राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, एसके इंटर कॉलेज, मदर एथीना स्कूल समेत जिले के 13 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी केंद्राें पर डीआईओएस की तरफ से गठित सचल दल की ओर से निरीक्षण किया गया। हालांकि इस अवसर पर कोई परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया।