{"_id":"667dd632b89900fb26034ae3","slug":"2500-patients-of-hepatitis-no-testing-facility-in-district-hospital-badaun-news-c-123-1-sbly1018-120978-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हेपेटाइटिस के 2500 मरीज, जिला अस्पताल में जांच की सुविधा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हेपेटाइटिस के 2500 मरीज, जिला अस्पताल में जांच की सुविधा नहीं
विज्ञापन
जिला अस्पताल। संवाद
बदायूं। जिले में हेपेटाइटिस बी और सी के रोजाना 20 से 25 मरीज सामने आ रहे हैं। जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस विभाग होने के बावजूद वायरल लोड टेस्ट की सुविधा नहीं है। वायरल लोड टेस्ट के लिए हर सप्ताह मंगलवार और शुक्रवार को मरीजों के नमूने लिए जाते हैं। नमूनों को जांच के लिए महीने में एक बार लखनऊ भेजा जाता है। मरीज की रिपोर्ट आने में लगभग दो महीने लग जाते हैं। जिले में करीब 2500 मरीज सक्रिय है, जिनका उपचार चल रहा है।
बिसौली के गांव अहमद नगर निवासी ब्रजेश यादव का कहना है कि उनकी पत्नी को हेपेटाइटिस सी है। इसकी पहचान प्राइवेट जांच में हुई थी। जिला अस्पताल में दवा लेने गए तो कई अन्य जांचें कराई गईं। पुष्ट हो गया कि हेपेटाइटिस सी ही है, इसके बाद भी दवा नहीं मिल सकी। जांच सेंपल लखनऊ भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। दो माह बाद दवा मिलने की बात डॉक्टर ने कही है।
वायरल लोड टेस्ट
वायरल लोड जांच का उपयोग सक्रिय हेपेटाइटिस सी संक्रमण की पुष्टि करने के लिए किया जाता है। उपचार के दौरान प्रतिक्रिया निर्धारित करने में मदद के लिए भी किया जाता है। यदि उपचार शुरू करते समय आपके रक्त में वायरस का स्तर कम है, तो आपके पास वायरस से छुटकारा पाने की बेहतर संभावना हो सकती है।
विज्ञापन
मरीजों का गत वर्ष का आंकड़ा
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2023 में हेपेटाइटिस बी और सी के 210 मरीज मिले थे। फरवरी में यह संख्या 230 हो गई। मार्च में 248, अप्रैल में 252, मई में 345, जून में 330, जुलाई में 355, अगस्त में 338, सितंबर में 338, अक्तूबर में 328, नवंबर में 290, दिसंबर में 326 मरीज सामने आए। इसमें निजी अस्पतालाें में इलाज कराने वालों का आंकड़ा शामिल नहीं है। आज भी 25 सौ मरीजों का उपचार चल रहा है।
कई तरह की होती है ये बीमारी
हेपेटाइटिस क्लीनिक प्रभारी फिजिशियन डॉ. एसएम कमल ने बताया कि हेपेटाइटिस मूलरूप से पांच प्रकार का होता है- ए, बी, सी, डी और ई। हेपेटाइटिस डी डेल्टा वायरस है, जो बी के साथ ही मिलता है। हेपेटाइटिस ए और ई का संक्रमण प्रदूषित खाद्य पदार्थों और दूषित पानी पीने से होता है।
हेपेटाइटिस के लक्षण और उपाय
विशेषज्ञों के अनुसार हेपेटाइटिस के प्राथमिक लक्षण नहीं हैं। केवल ब्लड टेस्ट के आधार पर पता किया जा सकता है कि हेपेटाइटिस है या नहीं। हेपेटाइटिस ए और ई के लक्षण 15-30 दिनों के भीतर दिखाई देने शुरू होते हैं तो हेपेटाइटिस बी के लक्षण अंतिम समय में सामने आते हैं।
एक साल में 1600 मरीज स्वस्थ हुए हैं, 25 सौ से ज्यादा का इलाज चल रहा है। इसके अलावा हर महीने हेपेटाइटिस सी के करीब 250 और हेपेटाइटिस बी के 15 से 20 नए मरीज सामने आ रहे हैं। हालांकि जांच बरेली में भी होती है, लेकिन शासनादेश के मुताबिक ही नमूने जांच के लिए भेजे जाते हैं। - डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस