फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   250 women registered in the three days of Navratri

Budaun News: नवरात्र के तीन दिन में 250 महिलाओं के नाम हुई रजिस्ट्री

Thu, 25 Sep 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
250 women registered in the three days of Navratri
बदायूं। महिलाओं को दस लाख तक की प्रॉपर्टी खरीद में दो प्रतिशत तो एक करोड़ रुपये तक की संपत्ति खरीदने में एक फीसदी अतिरिक्त स्टांप शुल्क छूट का नियम है। इसकी वजह से एक साल में जिले की 16 हजार महिलाएं संपत्ति की मालकिन बन गईं हैं। रजिस्ट्री कार्यालय में बीते एक साल का आंकड़ा देखें तो महिलाओं ने घर, दुकान, खेती योग्य भूमि, आवासीय प्लॉट और मकान की रजिस्ट्री कराई है, जबकि नवरात्र के बीते तीन दिन में 250 महिलाओं ने। वहीं इन दिनों 201 पुरुषों के नाम रजिस्ट्री हुई है।
विज्ञापन



शासन ने मई में ही महिलाओं को एक करोड़ रुपये तक की संपत्ति खरीदने में एक फीसदी अतिरिक्त स्टांप शुल्क में छूट देने के निर्देश दिए थे। इससे पहले दस लाख तक स्टांप शुल्क में दो फीसदी की छूट महिलाओं को मिल रही है। एक करोड़ रुपये तक की रजिस्ट्री पर स्टांप शुल्क में एक फीसदी छूट का फैसला प्रभावी होने के बाद महिलाओं के नाम संपत्ति का आंकड़ा तेजी से बढ़ा।
विज्ञापन

जिले की 16 हजार महिलाएं मकान, जमीन आदि की मालकिन बन गईं। महिलाओं के नाम जमीन, मकान आदि होने से उनको भी अपनी हिस्सेदारी का एहसास हुआ है। बैनामा में रुपये की बचत करने के लिए महिलाएं मालकिन बन रहीं हैं। नवरात्र के तीन दिन में 250 महिलाओं के नाम रजिस्ट्री हुई है। नवरात्र में अधिक लोग जमीन और मकान खरीद करते हैं। ऐसे 201 पुरुषों के नाम तीन दिन में रजिस्ट्री हुई है, जबकि महिलाओं की संख्या 250 पार पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed