फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   23 Khatara buses of Transport Corporation will be auctioned, three more

Budaun News: परिवहन निगम की 23 खटारा बसें नीलाम, तीन और होंगी

Sat, 15 Apr 2023 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
23 Khatara buses of Transport Corporation will be auctioned, three more
फोटो14बीडीएन11-रोडवेज वर्कशॉप में नीलाम होने को खड़ी बसें।संवाद
बदायूं। परिवहन निगम की खटारा घोषित की गईं 23 बसों को नीलाम कर दिया गया है, जबकि तीन और बसों को नीलाम किया जाएगा। इन सब बसों के स्थान पर नई बसें भी मिलेंगीं लेकिन अभी केवल दो बसें ही आई हैं। ये बसें मिलने के बाद ही यातायात व्यवस्था में सुधार आ पाएगा। तब तक यात्रियों को मुसीबत झेलनी होगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने दो माह पहले चिह्नित कर 23 बसों को खटरा घोषित किया था। ये बसें लोकल रूट पर चलती थीं। ये 15 साल से ज्यादा चल चुकी थीं। इनमें चंदौसी रूट की आठ, बरेली रूट की छह, फर्रुखाबाद रूट की सात और दातागंज रूट की दो बसें थीं। अब इन्हें मुख्यालय स्तर से नीलाम कर दिया गया है।
विज्ञापन

इनके अलावा बरेली रूट की दो और फर्रुखाबाद रूट की एक बस कटारा घोषित कर रोडवेज वर्कशॉप में खड़ी करा दी गई है। इन्हें भी नीलाम किया जाएगा।
डग्गामार के भरोसे यात्री
- 26 बसों के रूट से हटने से डग्गामार की आमदनी बढ़ गई है। लोकल रूट पर नाममात्र के लिए बसें रह गई हैं। हालांकि निगम की दिल्ली जाने वाली बसों का एक चक्कर लोकल रूट पर भी लगवाया जा रहा है, जिससे यात्रियों को उसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौसी रूट पर बढ़ी एक बस

- परिवहन निगम को मिलीं दो बसों में से एक बस को वाया संभल होते हुए दिल्ली भेजा जा रहा है। इससे चंदौसी रूट के यात्रियों को सुबह के समय इसका लाभ मिल रहा है। बाकी यात्री पीतल नगरी और मुरादाबाद डिपो के भरोसे हैं।


- परिवहन निगम की जो बसें खटारा घोषित की गई हैं। उनके स्थान पर नई बसें आएंगीं। अभी दो बसें मिल गई हैं। अन्य बसें भी जल्द आएंगीं। तभी लोकल रूट पर बसों को लगाया जाएगा। - अशोक कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed